इश्क में खूनी खेल? फेसबुक, अफेयर और कत्ल, 5 साल पहले पति, अब पत्नी को गोलियों से भूना

Feb 07, 2026 02:46 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

फेसबुक पर काजल कुमारी की कई तस्वीरें भी वायरल की गई थीं। इसे लेकर काजल को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि अंजाम इतना खौफनाक होगा।

इश्क में खूनी खेल? फेसबुक, अफेयर और कत्ल, 5 साल पहले पति, अब पत्नी को गोलियों से भूना

बिहार के कटिहार में शुक्रवार की देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब काजल कुमारी नामक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस हत्याकांड ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि इसके पीछे छिपी कहानी ने पुलिस को भी चौंका दिया है। घटना सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज स्थित हवाई अड्डा इलाके की है।

इस कत्ल की जड़ें आज की नहीं, बल्कि करीब पांच साल पुराने एक और हत्याकांड से जुड़ी बताई जा रही हैं। ग्रामीण सीताराम यादव के अनुसार, मृतका काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी पांच साल पहले उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पहले पति की हत्या और अब पत्नी का कत्ल। इस दोहरे हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दोनों हत्याओं के पीछे कौन है और क्या दोनों मामलों में कोई सीधा संबंध है?

मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जनार्दन यादव ने मृतका के ससुर के हवाले से बताया कि बीते कुछ दिनों से रात के अंधेरे में एक युवक काजल कुमारी से मिलने आया करता था। बात यहीं खत्म नहीं होती है। बताया जाता है कि फेसबुक पर काजल कुमारी की कई तस्वीरें भी वायरल की गई थीं। इसे लेकर काजल को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि अंजाम इतना खौफनाक होगा।

इधर, कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने मामले में बड़ा बयान दिया है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी प्रतीत होती है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर फोटो वायरल होने, पूर्व में मिली धमकियों और संदिग्ध युवक के एंगल से जांच तेज कर दी गई है।

पति की मौत के पांच साल बाद पत्नी की सरेआम हत्या, क्या यह सिर्फ प्रेम प्रसंग का मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है? पुलिस अब उस रहस्यमय युवक की तलाश में जुट गई है, जो रात के अंधेरे में काजल से मिलने आया करता था। पूरे मामले से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।