छपरा में किशोरी से दरिंदगी, बाजार से लौट रही 16 साल की लड़की से 2 युवकों ने किया गैंगरेप
पीड़त किशोरी बाजार से पगडंडी मार्ग के रास्ते पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। उसे पकड़कर अपने ठिकाने पर ले गए और बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम दिया।

बिहार के छपरा में एक 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी का खेल खेला गया। बाजार से घर लौट रही किशोरी से बाइक सवार दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ। डोरीगंज क्षेत्र में बुधवार की शाम की घटना बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पीड़िता के बयान पर दो युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस को परिजनों ने जानकारी दी है कि बुधवार को पीड़त किशोरी बाजार से पगडंडी मार्ग के रास्ते पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। उसे पकड़कर अपने ठिकाने पर ले गए और बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म को बाद किसी को नहीं बताने के लिए दबाव बनाया और धमकी भी दी। युवती के बयान पर चकिया निवासी साहिल कुमार और आकाश कुमार को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी की चिकित्सीय जांच कराई है।
इस मामले में डोरीगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी गई है। आधार कार्ड के आधार पर पीड़िता की उम्र 16 वर्ष से अधिक है जबकि परिजनों के अनुसार 18 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्यों का संकलन भी किया है। छानबीन में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता से पूछताछ और ज्यादा जानकारी लेने के लिए महिला पुलिस अधिकारी को जिम्मा दिया गया है।
इधर पीड़िता के मोहल्ले के लोग भी काफी आक्रोशित हैं। आरोपी युवकों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की गई है। परिजनों की सुरक्षा की मांग भी पुलिस प्रशासन से की गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

