80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाज
80 के दशक का सोशल मीडिया पर रेट्रो ट्रेंड छाया हुआ है। AI की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को पुराने दौर के लुक में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब बिहार के राजनेताओं में भी इस ट्रेंड की झलक देखने को मिल रही है।

80s AI trend: मेटा, एक्स और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर इन दिनों 80 के दशक का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लोग AI की मदद से अपनी पुरानी तस्वीरों को नए अंदाज में पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के कुछ प्रमुख नेताओं की तस्वीरों को भी AI की मदद से 1980 के दशक के लुक में तैयार किया गया है। इन तस्वीरों में नेताओं का उस दौर का पहनावा, हेयरस्टाइल और माहौल नजर आ रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर रेट्रो लुक काफी जंच रहा है। 80 के दशक के इस फोटो में वह सफेद कुर्ते और गमछे में नजर आ रहे हैं।वहीं उनके पीछे देवी की फोटो है। जबकि मेज पर पुराने जमाने का रेडियो रखा हुआ है।
नीतीश कुमार 80 के दशक की AI फोटो में किसी जनसभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनका लुक और आसपास का माहौल पूरी तरह उस दौर के अंदाज में दिखाई दे रहा है।
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के चीफ और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी 80 के दशक के ट्रेंड को फॉलो किया है। उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की AI जेनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सुनहरी यादों के साथ… मम्मी-पापा की मुस्कान ही मेरे जीवन की सबसे अनमोल दौलत है। यह तस्वीर सिर्फ़ एक याद नहीं, बल्कि मेरे जीवन के उन खूबसूरत पलों की निशानी है, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखना चाहता हूं। ईश्वर से मेरी बस यही प्रार्थना है कि मेरे माता-पिता हमेशा ऐसे ही साथ रहें, मुस्कुराते रहें और खुश रहें। भगवान उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और दीर्घायु प्रदान करें। उनका आशीर्वाद और स्नेह हमेशा हमारे परिवार पर बना रहे।'
80 के दशक की फोटो में तेजस्वी यादव हाथ जोडे दिख रहे हैं। वहीं उनके बैकग्राउंड में टीवी, दीवार पर फोटो और आसपास कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं।
मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने भी 80 के दशक के ट्रेड को फॉलो किया है। उन्होंने अपनी एआई फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा, '80s Era'
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी 80s के ट्रेंड में नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। जिसमें उनके साथ पति समरेश सिंह भी हैं। दोनों ही बैगी जींस पहना हुआ है। जो 80 के दशक के फिल्म स्टार्स पहने थे।
चिराग पासवान ने भी ट्रेंड फॉलों किया और 80 के दशक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। शर्ट-पैंट और बैकग्राउंड में कार, उनके लुक को 80s की वाइब दे रही है।
80 के दशक की फोटो में पप्पू यादव का लुक बेहतरीन है। सफेद शर्ट और सिर पर पगड़ी पहने हुए हैं। वहीं पीछे का लोकेशन किसी गांव के घर का है।
जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर का 80 के दशक वाला रेट्रो लुक खासा आकर्षक नजर आ रहा है। तस्वीर में वह शर्ट-पैंट और उस दौर के अंदाज वाला स्वेटर पहने हुए हैं। वह एक कमरे में हाथ में माइक लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। पूरा माहौल 1980 के दशक के भारतीय परिवेश जैसा है।
लालू यादव के बड़े बेटे और जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव 80 के दशक की फोटो में भी वह गजब लग रहे हैं। कुर्ता और गमछा उनके पर्सनालिटी को मैच कर रही है।


