काम की बात: दिवाली और छठ में बिहार के लिए चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट यहां देखें
लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी व लंबी वेटिंग को देखते हुए दिवाली व छठ पूजा के लिए त्योहार स्पेशल चलाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है।

Bihar News: बिहार से बाहर जाकर नौकरी या पढ़ाई करने वाले प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों में घर लौटने के लिए भारतीय रेल ने ठोस पहल की है।लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी व लंबी वेटिंग को देखते हुए दिवाली व छठ पूजा के लिए त्योहार स्पेशल चलाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। पिछले साल क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मालदा-उधना, मालदा-आनंद विहार, भागलपुर-दिल्ली, भागलपुर-रतलाम, मालदा-बेंगलुरु सहित एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था।आठ स्पेशल ट्रेनों को चलाने संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है।
इस पहल को लेकर पूर्व रेलवे के पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों के संचालन संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। दरअसल, बड़ी संख्या में बिहार के लोग दूसरे राज्यों में रहते हैं और छठ, दीवाली, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के मौके पर अपने घर लौटते हैं। इस दौरान ट्रेनों में टिकट मिलना बहुत कठिन हो जाता है। मजदूर तबके के लोग जेनरल ब़ॉगी में भारी भीड़ का सामना करते हुए लौटते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने यह अहम पहल की है।
लिस्ट यहां देखें-
● भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल 3 नवंबर से 28 नवंबर के बीच शनिवार व मंगलवार को आठ ट्रिप चलेगी। इस ट्रेन में एसी टू, थ्री,12 स्लीपर व चार जनरल कोच शामिल हैं।
● मालदा-भागलपुर ट्रेन 17 अक्तूबर से 22 नवंबर तक छह ट्रिप रविवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी टू, थ्री व छह स्लीपर व चार जनरल कोच शामिल है
● मालदा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच शनिवार और मंगलवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी टू व थ्री 11 स्लीपर व चार जनरल होंगे
● मालदा-उधना स्पेशल 17 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच सप्ताह में शनिवार और बुधवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में 11 स्लीपर व चार जनरल कोच हैं।
● मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच सोमवार व शुक्रवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में भी एसी टू, थ्री, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं।
● मालदा-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच शनिवार व मंगलवार को चलेगी। इसमें भी 22 कोच हैं। जिनमें एसी टू, थ्री, 9 स्लीपर व चार जनरल कोच शामिल हैं।
● मालदा-पुणे स्पेशल 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच सप्ताह में शुक्रवार व मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन में भी 22 कोच है। जिसमें एसी टू, थ्री के अलावा 11 स्लीपर व चार जनरल कोच हैं।


