
एक जिले में एड्स का विस्फोट, अब तक 7400 HIV मरीज मिले; डॉक्टर बोले- निगेटिव से शादी ना करें रोगी
डॉक्टर हसीन अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जितने भी हमारे पॉजिटिव मरीज हैं वो निगेटिव से शादी ना करें। बता दें कि सरकार एड्स से बचाव को लेकर काफी पहले से ही जागरुकता अभियान चला रही है बावजूद इसके सीतामढ़ी में एचआईवी मरीजों की बढ़ती संख्या बेहद हैरान करने वाली है।
बिहार के सीतामढ़ी जिले में HIV विस्फोट हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के जो आंकड़े सामने आए हैं उन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस जिले में HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या करीब 7400 पहुंच गई है। हर महीने 40-60 नए मरीज सामने आ रहे हैं। जाहिर है इस आकंड़े के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, एड्स के कुल मरीजों की संख्या को लेकर संशय भी है।
मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इनमें 400 से ज्यादा नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। सीतामढ़ी में एचआईवी की स्थिति विस्फोट क्यों है? इसपर एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉक्टर हसीन अख्तर ने कहा कि ऐसी स्थिति इसलिए है क्योंकि हमारे यहां माइग्रेट लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है जो दिल्ली, मुंबई या बाहर कहीं और कमाते हैं।
सीतामढ़ी के एआरटी सेंटर से हर महीने 5000 मरीजों को फिलहाल दवा दी जा रही है जबकि बाकी बचे मरीज बिहार से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं। डॉक्टर हसीन अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जितने भी हमारे पॉजिटिव मरीज हैं वो निगेटिव से शादी ना करें। बता दें कि सरकार एड्स से बचाव को लेकर काफी पहले से ही जागरुकता अभियान चला रही है बावजूद इसके सीतामढ़ी में एचआईवी मरीजों की बढ़ती संख्या बेहद हैरान करने वाली है।
माना जा रहा है कि बच्चों में यह संक्रमण उनके माता-पिता से मिला है। बहरहाल अब यहां प्रशासन ने जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर के जरिए विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रमों को और तेज करने का फैसला लिया है। इसके अलावा गांव-गांव जाकर HIV टेस्ट किए जाने की बात भी कही जा रही है।
एड्स मरीजों की संख्या को लेकर संशय
हालांकि, सोशल मीडिया पर यह भी सीतामढ़ी में एड्स के मरीजों की सही संख्या को लेकर एक चर्चा यह भी है कि यहां कुल 6707 मरीज ही हैं। कहा जा रहा है कि दिसंबर 2025 तक बिहार में 97 हजार लोग एड्स से पीड़ित मिले हैं। सीतामढ़ी जिले में ये संख्या 6707 है । इनमें 428 बच्चे हैं। और ये आंकड़ा 1 दिसंबर 2012 से 1 दिसंबर 2025 तक का है। सिर्फ इस साल या महीने का नहीं कुल संख्या 13 सालों का है।





