Hindi NewsBihar News73 lakh farmers in Bihar received Rs 1467 crore in their accounts PM releases last instalment of the year
बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में आए 1467 करोड़, पीएम ने जारी की साल की आखिरी किस्त

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में आए 1467 करोड़, पीएम ने जारी की साल की आखिरी किस्त

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम से बिहार के 73 लाख 37 हजार 217 किसानों के खाते में 1467 करोड़ रुपए भेजे। पीएम ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की राशि भेजी। देश के करीब नौ करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।

Nov 19, 2025 08:10 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के 73 लाख से अधिक किसानों के खाते में बुधवार को 1467 करोड़ रुपये आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम से इन किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की राशि भेजी। पटना स्थित बामेती सभागार में कार्यक्रम ऑनलाइन देखा गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि राज्य के 73 लाख 37 हजार 217 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये आए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह इस वर्ष की अंतिम किस्त है। देश के करीब नौ करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रेरित होकर किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएंगे और राज्य तथा देश की कृषि अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान देंगे। बता दें कि 20वीं किस्त 74 लाख से अधिक किसानों के खाते में आई थी। ई केवाईसी नहीं कराने के चलते कई किसानों की राशि रोक दी गई है।

ये भी पढ़ें:नीतीश के शपथ से पहले ही बहाली में तेजी, TRE 4 के लिए 7 दिन में रिक्त पद मांगे

चुनावी वर्ष में बिहार के किसानों को फार्मर आईडी से छूट दी गई है। आगे से इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का फार्मर आईडी जरूरी है। किसानों को निबंधित करने यानी फार्मर आईडी तैयार करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। कृषि विभाग इसके लिए अभियान चला रहा है। अभी फार्मर आईडी वाले किसानों की संख्या कम है, इसलिए अभी अनिवार्य नहीं किया गया है