72 साल के दादा ने 25 वर्षीय पोते को मारी गोली, विवाद की जड़ भैंस; पटना में मर्डर पर कोहराम
बिजेन्द्र यादव अपने सगे पोते रौशन कुमार के साथ जाकर सोनू की भैंस खोलकर अपने घर में बांध दिया। इसकी जानकारी सोनू को हुई तो उसने भैंस खोलकर अपने घर लेकर आने लगा तो बिजेंद्र यादव ने उसे गोली मार दी।

Patna Murder for Buffalo: पटना के धनरुआ में भैंस खोलकर ले जाने के विवाद में चचेरे दादा ने 25 वर्षीय पोते सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव में रविवार की है। घटना का आरोपित बिजेन्द्र यादव (72) फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भूषण प्रसाद के इकलौता पुत्र सोनू कुछ दिनों पहले ही सूरत से अपनी दादी के निधन पर घर आया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
परिजनों के अनुसार, बिजेन्द्र यादव अपने सगे पोते रौशन कुमार के साथ जाकर सोनू की भैंस खोलकर अपने घर में बांध दिया। इसकी जानकारी सोनू को हुई तो उसने भैंस खोलकर अपने घर लेकर आने लगा तो बिजेंद्र यादव ने उसे गोली मार दी। सोनू के सीने में लगी थी। परिजनों तत्काल उसे स्थित दनियावां पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एनएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल में ही रोने-चिल्लाने लगे। वहीं माहौल गमगीन हो गया।
एक दिन पहले भी शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले सोनू और बिजेन्द्र यादव के बीच शुक्रवार की शाम शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। बिजेन्द्र ने नशे में सोनू को देख लेने की धमकी दी थी। ग्रामीणों के अनुसार, निजामत गांव में शराब और हथियार तस्करी जोर शोर से चलता है। पूर्व में पुलिस कई बार छापेमारी भी की है। निजामत गांव धनरुआ थाने से करीब बीस किलोमीटर दूर है। इसका फायदा शराब के कारोबारी उठाते हैं और ग्रामीणों को लाभ के लालच में फंसाकर दारू का अवैध कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि मामले को गांव में ही निपटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दिया। आशंका है कि बदले की कार्रवाई की जा सकती है। बिजेन्द्र यादव का पोता रौशन भी गांव से बाहर है।
इस संबंध में एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद में युवक की हत्या हुई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। परिजनों की लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

