Hindi NewsBihar News60 year old woman affair with 35 year old man got love married high voltage drama on road
60 साल की महिला का 35 साल के युवक से अफेयर; भागकर लव मैरिज की, फिर बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा

60 साल की महिला का 35 साल के युवक से अफेयर; भागकर लव मैरिज की, फिर बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा

संक्षेप:

बांका जिले में एक 60 साल की महिला और 35 साल के युवक का लव अफेयर चर्चा में बना हुआ है। फोन पर शुरू हुई बातचीत प्यार में बदली फिर दोनों ने लव मैरिज की। लेकिन जब इसकी भनक महिला के परिजनों को लगी को बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

Jan 12, 2026 03:00 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 60 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय युवक के लव अफेयर का मामला सार्वजनिक हो गया। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जब दोनों के अफेयर की जानकारी महिला के परिजनों को मिल गई। जिसके बाद महिला के पति और पुत्र बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां मौजूद युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान महिला ने सार्वजनिक रूप से अपने प्रेम संबंध की कहानी बताई। महिला के अनुसार, करीब चार महीने पहले उसकी बातचीत फोन पर आरा निवासी युवक वकील मिश्रा से शुरू हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मिलने का फैसला हुआ। इसके बाद दोनों भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिले और वहां से लुधियाना चले गए। महिला का दावा है कि लुधियाना पहुंचने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया और पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे।

ये भी पढ़ें:बेड पर बेटी का गला काट नहर में फेंक आए, पिता और भाई ने लव अफेयर में ली जान
ये भी पढ़ें:बिहार में भाभी के प्रेमी ने देवर को मार दी गोली, लव अफेयर का रहा था विरोध

रविवार को दोनों किसी जरूरी काम से अमरपुर बस स्टैंड आए थे, जहां परिजनों ने उन्हें देख लिया और हंगामा शुरू हो गया। मारपीट में युवक के घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को परिजनों से छुड़ाया। इसके बाद प्रेमी जोड़े को अमरपुर थाना लाया गया। अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि दोनों को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।