Hindi NewsBihar News5,191 doctors be recruited in Bihar hospitals Nitish Kumar gives appointment letters to 1,224
बिहार के अस्पतालों में 5191 डॉक्टरों की बहाली जल्द, 1224 को नीतीश कुमार ने दिया नियुक्ति पत्र

बिहार के अस्पतालों में 5191 डॉक्टरों की बहाली जल्द, 1224 को नीतीश कुमार ने दिया नियुक्ति पत्र

संक्षेप:

नये चिकित्सकों की नियुक्ति होने से अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर होंगी। इन चिकित्सकों का पदस्थापन स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक में जरूरत के अनुसार जल्द ही किया जाएगा।

Feb 08, 2026 05:26 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये लगातार काम हो रहा है। हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये काम कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नये चिकित्सकों की नियुक्ति होने से अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर होंगी। इन चिकित्सकों का पदस्थापन स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक में जरूरत के अनुसार जल्द ही किया जाएगा। गौर हो कि इन स्वास्थ्य इकाइयों में पहले से चिकित्सकों की भारी कमी है। चिकित्सकों की कमी से आम लोगों का इलाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। सामान्य रोगियों को भी ऊपर से अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अब ऐसी स्थिति नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। आप सभी लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

ये भी पढ़ें:मिथिला-कोसी में नई रेल लाइन को मंजूरी जल्द, 2376 करोड़ में बिछेगा 95 किमी ट्रैक

नियुक्ति प्रक्रिया जारी

शनिवार को नियुक्ति के बाद आगे चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रहेगी। शेष रिक्त पदों पर भी चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 5191 नए चिकित्सकों की नियुक्ति भी जल्दी कर ली जाएगी।

बिहार में आबादी के अनुपात में डॉक्टरों की काफी कमी है। सरकारी अस्पतालों में संसाधन बढ़ गए हैं। मरीजों की आस्था भी सरकारी अस्पतालों के प्रति बढ़ी है। लेकिन डॉक्टर की कमी एक स्याह सच है। लोगों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ता है। मरीज की संख्या अधिक होने की वजह से डॉक्टर मरीजों को समय भी ठीक से नहीं दे पाते। इन बहालियों से राज्य की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:बाढ़ नियंत्रण, छोटे शहरों का कायाकल्प; रिजिजू ने बताया बजट में बिहार को क्या
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।