Hindi NewsBihar News500 people fell ill after eating rotten paneer rasgullas at wedding reception
खुलासा: शादी के रिसेप्शन में सड़ा पनीर और सड़ा रसगुल्ला खाने से 500 लोगों की तबीयत बिगड़ी

खुलासा: शादी के रिसेप्शन में सड़ा पनीर और सड़ा रसगुल्ला खाने से 500 लोगों की तबीयत बिगड़ी

संक्षेप:

पटना जिले के मोकामा में पिछले सप्ताह शादी के रिसेप्शन में भोज खाने के बाद बीमार हुए 500 लोगों के कारणों का खुलासा हो गया है। खाद्य सुरक्षा टीम की जांच में बहू भोज में परोसा गया पनीर और रसगुल्ला सड़ा हुआ पाया गया।

Dec 06, 2025 07:34 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मोकामा (पटना)
share Share
Follow Us on

बिहार के पटना जिले के मोकामा में पिछले दिनों शादी के रिसेप्शन में भोज खाकर 500 लोग बीमार पड़ गए थे। अब इसकी वजह सामने आ गई है। मोकामा प्रखंड के औंटा में आयोजित बहू भोज में दूषित पनीर और सड़ा रसगुल्ला खाने की वजह से मेहमानों की तबीयत बिगड़ी थी। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में पनीर और रसगुल्ला की गुणवत्ता पूरी तरह दूषित पाई गई है। हल्दी की भी गुणवत्ता खराब पाई गई है लेकिन उसकी वजह से इतनी बड़ी घटना होने की संभावना नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार के अनुसार, औंटा में विषाक्त भोजन करने से 500 से अधिक लोग बीमार हुए थे। इसके बाद विभाग ने कई नमूनों को जब्त कर सैंपल जमा किए थे। सभी सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा गया। पनीर और रसगुल्ला की लैब टेस्टिंग में बैक्टीरिया और फंगस लेवल को काफी अधिक पाया गया। खाद्य पदार्थों में सूक्ष्म जीवों की संख्या अधिकतम साढ़े 3 लाख होने की तुलना में जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों में 88 लाख से अधिक सूक्ष्म जीवों की संख्या पाई गई। बैक्टीरिया और फंगस लेवल अधिक होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। दरअसल, पिछले सप्ताह औंटा में बजरंग बली चौक के पास शादी समारोह के बाद बहू भोज (रिसेप्शन) रखा गया था। उसमें 500 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे। भोज के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। अगले दिन सुबह अधिकतर लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी।

ये भी पढ़ें:शादी वाले परिवार में कोहराम; भीड़ में ट्रैक्टर घुसा,दूल्हे की बुआ की मौत

आनन-फानन में लोग अस्पताल की ओर दौड़ने लगे। पीएचसी मरांची, रेफरल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भीड़ लग गई। पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहु्ंची और लोगों का इलाज किया। बताया गया कि अधिकतर लोगों को पेट दर्द, उलटी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत हुई थी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।