Hindi NewsBihar News48 lakh voters will select fourteen mla of patna patrolling with boat and horses in diyara
बिहार चुनाव: पटना में 48 लाख मतदाता चुनेंगे 14 विधायक, दियारा में नाव और घोड़े से पेट्रोलिंग

बिहार चुनाव: पटना में 48 लाख मतदाता चुनेंगे 14 विधायक, दियारा में नाव और घोड़े से पेट्रोलिंग

संक्षेप:

बिहार चुनाव: एसएसपी ने बताया कि भौगोलिक जटिलताओं के कारण जिले के दियारा और टाल के कई इलाकों में घोड़े और नावों से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। ड्रोन से भी संवेदनशील इलाके की निगरानी की जाएगी। जिले में अब तक 184 लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है।

Tue, 7 Oct 2025 07:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को मतदान होगा। जिले के करीब 48 लाख मतदाता 5665 बूथों पर अपने-अपने विधायक चुनेंगे। सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आयोजित प्रेस वार्ता डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन के लिए 10 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर है। 18 को नामांकन की स्क्रूटिनी होगी और 20 को नाम वापसी की अंतिम तारीख है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएम ने बताया कि जिले के कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 5665 बूथ बनाए गए हैं। कुल 48 लाख 21 हजार 184 मतदाता हैं। इनमें पुरुषों की 25 लाख 43 हजार 200 और महिलाओं की संख्या 22 लाख 77 हजार 627 है। जिले में पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 आयुवर्ग वाले मतदाताओं की संख्या 82030 है। 157 ट्रांसजेंडर हैं। सभी मतदाताओं का फोटो युक्त पहचान पत्र बना दिया गया है। डीएम और एसएसपी ने कहा कि आचार संहिता के दौरान सभी राजनीतिक दलों, अधिकारियों, मीडिया हाउस, स्कूल कॉलेजों तथा सभी भागीदारों, लोगों के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें:मैं भी चुनाव लड़ूंगा, प्रशांत किशोर बोले;इस दिन पार्टी प्रत्याशियों का होगा ऐलान

सभी दलों की गतिविधियों, व्यय पर निगरानी के लिए कई विशेष टीम गठित की गई है। जिले की सीमा से सटे इलाकों में 32 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। सुरक्षा बलों की 29 कंपनियां अभी मिली हैं। इन्हें 23 प्रखंडों में तैनात किया जा चुका है। फिलहाल उनको सुरक्षा जांच आदि कार्यों में लगाया गया है। अगले तीन-चार दिनों में पटना जिले को सुरक्षा बलों की और कंपनियां मिलेंगी।

मतदाता सूची में नाम नहीं तो कल तक कर सकेंगे आवेदन

निर्वाचन की तिथि घोषित होने के बाद भी मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। नामांकन का आखिरी दिन यानी 17 अक्तूबर तक छूटे हुए लोग सूची में नाम शामिल के लिए आवेदन दे सकते हैं। लेकिन जो इस बार वोट देना चाहते हैं, उनको अंतिम दिन से कम से कम 10 दिन पहले तक यानी 8 अक्तूबर तक आवेदन ऑनलाइन अथवा बीएलओ से मिलकर

ये भी पढ़ें:यह जूता आबंडेकर पर फेंका गया, CJI गंवई पर हमले के बाद बोले तेजस्वी; BJP को लपेटा

दियारा इलाके में नाव और घोड़े से पेट्रोलिंग होगी

एसएसपी ने बताया कि भौगोलिक जटिलताओं के कारण जिले के दियारा और टाल के कई इलाकों में घोड़े और नावों से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। ड्रोन से भी संवेदनशील इलाके की निगरानी की जाएगी। जिले में अब तक 184 लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है। सभी को प्रतिदिन किसी ना किसी थाने में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। जो ऐसा नहीं करेंगे उन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिहार के गया जी में गैंगरेप के बाद महिला की हालत नाजुक, 5 गिरफ्तार
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।