Hindi NewsBihar News41 Arrested From Birthday Party Drinking Wine In Nalanda Bar Girls Dance
बर्थडे पार्टी में शराब और शबाब का कॉकटेल, रात रंगीन करने का भी था प्लान; 41 गिरफ्तार, होटल सील

बर्थडे पार्टी में शराब और शबाब का कॉकटेल, रात रंगीन करने का भी था प्लान; 41 गिरफ्तार, होटल सील

संक्षेप:

  • बर्थ डे पार्टी शहर के एक वार्ड पार्षद के रिश्तेदार का था। पार्टी में रात रंगीन करने के लिए सुरा और शबाब दोनों की व्यवस्था की गई थी। देर रात तक होटल में बज रहे डीजे से आस पास के लोग परेशान होकर सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख चौंक गई।

Sat, 11 Jan 2025 02:55 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share Share
Follow Us on

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है जहां शराब पीना, पिलना, खरीदना, बेचना, रखना और बनाना सब गैर कानूनी है। लेकिन शराब को लोग छोड़ नहीं रहे। ताजा मामला नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है जहां बर्थडे पार्टी में जाम छलकाने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी कर पुलिस ने 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। पार्टी में नर्तकियों के ठुमके और रात रंगीन करने का भी प्लान था जिस पर पुलिस ने पानी फेर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक लहेरी थाना पुलिस ने पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप बर्थ डे पार्टी में डीजे के धुन पर शराब छलकाते 41 नशेड़ियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। चर्चा है कि बर्थ डे पार्टी शहर के एक वार्ड पार्षद के रिश्तेदार का था। पार्टी में रात रंगीन करने के लिए सुरा और शबाब दोनों की व्यवस्था की गई थी। देर रात तक होटल में बज रहे डीजे से आस पास के लोग परेशान होकर सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख चौंक गई। पार्टी में जितने भी लोग बचे हुए थे सभी शराब के नशे में टल्ली थे।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:शराबबंदी पर तेजस्वी की नीतीश सरकार से कर दी बड़ी मांग
ये भी पढ़ें:शराबबंदी में लापरवाही को लेकर राज्य मुख्यालय सख्त
ये भी पढ़ें:शराबबंदी की बैंड बजा रहे अधिकारी? नीतीश के मंत्री का बयान, माफिया पर CAA

पुलिस ने जब आसपास तलाशी ली तो छह बोतलों में बची हुई आधी अधूरी शराब बरामद हुई । पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 41 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया। ब्रेथएनालाइजर मशीन से जांच के बाद सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। कुछ लोग माहौल का फायदा उठाकर भाग निकले.

इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साह ने बताया कि नए उत्पाद अधिनियम के तहत शराब बरामद की मामले में होटल को सील कर दिया गया है। 41 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। मौके से शराब बरामद होने और सेवन करने के कारण सभी को न्यायालय के हवाले किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।