किशनगंज में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, हालत गंभीर; 12 साल के पड़ोसी किशोर ने चॉकलेट देकर…

Follow us on Google News
share

पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने चॉकलेट का  लालच देकर बच्ची के साथ गलत काम किया। 

सदर अस्पताल पहुंची पुलिस
सदर अस्पताल पहुंची पुलिस

बिहार के किशनगंज एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में पड़ोस के ही एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए किशनगंज सदर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी बालक को निरुद्ध किया गया है। सदर थाना क्षेत्र में रविवार की घटना है।

बच्ची को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे बच्ची के पिता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को उनकी चार वर्षीय बेटी अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़का वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट खरीदने का लालच देकर अपने साथ बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया। इसके बाद आरोपी लड़के ने मासूम को अपने घर के एक एकांत कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत किया।​ घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया। किसी तरह बदहवास और डरी-सहमी अवस्था में बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पहुंची।

घर लौटने पर परिजनों की नजर जब बच्ची पर पड़ी, तो उसकी हालत देखकर वे असहज हो गए। बच्ची काफी डरी हुई और सदमे में नजर आ रही थी।​ यह देखकर बच्ची की मां ने जब उससे पूछताछ की, तो वह फूट-फूट कर रोने लगी और अपनी मां को रोते-रोते पूरी घटना की आपबीती सुनाई। बच्ची से अपने साथ हुई इस अमानवीय घटना की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदमे में आई बच्ची की मां ने तुरंत फोन कर अपने पति को घटना की सूचना दी। उस समय बच्ची के पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलते ही पिता घबराहट में दौड़ते-दौड़ते अपने घर पहुंचे और आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए।

परिजनों द्वारा इस घटना की सूचना तुरंत किशनगंज सदर थाना की पुलिस को दी गई। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों से बातचीत की। फिलहाल, सदर अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। फिलहाल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ कर रही है।

(किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट)

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsकिशनगंज में 4 साल की बच्ची से रेप, हालत गंभीर; 12 साल का पड़ोसी किशोर धराया