1 साइकिल सवार को बचाने में मां-बेटा समेत 4 की मौत, 7 घायल; श्राद्ध में जा रहे थे परिवार के सदस्य

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति नाजुक है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

1 साइकिल सवार को बचाने में मां-बेटा समेत 4 की मौत, 7 घायल; श्राद्ध में जा रहे थे परिवार के सदस्य

बिहार के अररिया-पूर्णिया मार्ग पर कुसियारगांव पार्क के पास एक साइकिल सवार को बचाने में स्कॉर्पियो गाड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति नाजुक है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार दोपहर की है। घटना को अंजाम देकर स्कॉर्पियो चालकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिवार के लोग श्राद्ध कर्म में जा रहे थे।

मृतकों में साइकिल सवार अररिया के गैयारी निवासी 25 वर्षीय मो. कोनैन और पूर्णिया के अमौर स्थित सकमा बिशनपुर निवासी मायानंद झा (70 वर्ष), शांति देवी (68 वर्ष)और गौतम कुमार ठाकुर उर्फ रंटू (49 वर्ष) शामिल हैं। शांति और गौतम मां-बेटे थे। मायानंद झा गौतम के चाचा थे। घटना में अररिया से पूर्णिया जा रही कार सवार चार लोग व स्कॉर्पियो पर सवार अन्य तीन लोग घायल हो गये। स्कॉर्पियो सवार घायलों को अररिया सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों के अनुसार, सकमा बिशनपुर से गौतम, मायानंद झा, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, मधुलता देवी और जवाहर झा स्कॉर्पियो से मधेपुरा के रामनगर में रिश्तेदार के घर श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद स्कार्पियो चालक फरार हो गया।

मृतक गौतम बायसी में मनरेगा में पीआरएस थे। सूचना पर नगर थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि कुसियारगांव पार्क के पास हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस दोनों वाहन को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

उधर भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया बाईपास लेन में बुधवार सुबह चार बजे सड़क के डिवाइडर में कार टकराने से कार सवार महिला की मौत हो गई। वहीं वाहन मालिक और चालक की जान बाल-बाल बच गई। मृतक महिला की पहचान अंबे निवासी गुरुदेव शर्मा की पत्नी गीता शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना की पुलिस व एनएचएआई की टीम बाईपास पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।