नाबालिग से दरिंदगी: सीवान में 3 बदमाशों ने रेप कर वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर किया वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

पीड़िता ने बताया कि 28 जून को उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान तीनों युवकों ने जान मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं इनके द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे वायरल भी किया जा रहा है।

सांकेतिक तस्वीर

बिहार के सीवान में एक नाबालिग लड़की से दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता की ओर से महिला थाने में तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपितों में बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही के संदीप कुमार, दुनटुन कुमार व महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी निवासाी अभिमन्यु कुमार उर्फ राय जी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने आवेदन में पुलिस को बताया कि 28 जून को उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान तीनों युवकों ने जान मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं इनके द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे वायरल भी किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस अनुसंधान शुरू कर दी ।

एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन

एसपी के निर्देश पर महाराजगंज एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी और अनुसंधान की गयी। इस दौरान 24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने कहा कि टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।

नाबालिग घर से चंवर में शौच के लिए गई थी

बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले प्रकाश में आने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से लिया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद विशेष टीम ने कांड में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली। विशेष टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किया गया है, जो स्पीडी ट्रायल कराने व कांड के नामजद आरोपितों को सजा दिलाने में काफी अहम साबित होगा।

दो आरोपी पहले भी कर चुके हैं रेप

बताया गया कि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपितों में से दो का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से संदीप कुमार के खिलाफ बसंतपुर थाने में एक कांड दर्ज है, जबकि टुनटुन कुमार के खिलाफ भी इस थाने में एक कांड दर्ज है।

सानी बगाही के चंवर में दिया गया था घटना को अंजाम

बताया गया हे कि तीनों आरोपितों ने नाबालिग लड़की के साथ बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही चंवर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों ने तब इस घटना को अंजाम दिया, जब नाबालिग शौच के लिए तीन बजे सुबह अपने घर से चंवर की ओर गयी थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद तीनों आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया।

वीडियो बना कर वायरल करने पर एक अलग एफआईआर

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो एक आरोपित ने बनाया और प्रसारित किया है। इस मामले में भी एक अलग से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि, किसी का भी आपत्तिजनक वीडियो रखना और इसे प्रसारित करना भी एक अपराध है। कहा कि बसंतपुर में 28 जून को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता ने 7 जुलाई को महिला थाने में आवेदन दिया था। इसके 24 घंटे के भीतर ही कांड के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।