Hindi NewsBihar News3 candidates file nomination on first day in Bihar one Lalu Yadav who are other two
बिहार चुनाव में पहले ही दिन नामांकन करने पहुंच गए लालू प्रसाद यादव, बाकी दो कौन?

बिहार चुनाव में पहले ही दिन नामांकन करने पहुंच गए लालू प्रसाद यादव, बाकी दो कौन?

संक्षेप:

बिहार चुनाव के पहले चरण के नामांकन के पहले दिन सारण जिले की मढ़ौरा सीट से लालू प्रसाद यादव ने नामांकन किया। मुजफ्फरपुर जिले की कांटी और पारू सीट से भी एक-एक नॉमिनेशन आया।

Fri, 10 Oct 2025 11:44 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, छपरा/मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पूरे राज्य में पहले दिन सिर्फ तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा। इनमें मढ़ौरा सीट से लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है। उन्होंने जन संभावना पार्टी के सिंबल पर नॉमिनेशन किया है। वहीं, कांटी और पारू विधानसभा से भी एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर तक चलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से जन संभावना पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव ने नामांकन किया। लालू बीते 25 सालों में 16 बार अलग-अलग चुनाव लड़ चुके हैं। वह मढ़ौरा के अनुमंडल कोर्ट में ताईद का काम करते हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव से उनका नाम मिलता-जुलता है, इसलिए वे चर्चा में रहते हैं।

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह 14 अक्टूबर को मोकामा से नामांकन करेंगे, सीट बंटवारे से पहले खुला ऐलान

मढ़ौरा के लालू यादव का चुनाव लड़ना शौक है। वह वार्ड पार्षद से लेकर विधानसभा, लोकसभा और यहां तक कि राष्ट्रपति चुनाव में भी नामांकन कर चुके हैं। 2014 में उन्होंने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था। 2019 में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ मैदान में उतरे। लालू यादव का कहना है कि जब तक उन्हें जीत नहीं मिल जाती, वे चुनाव लड़ते रहेंगे।

दो और सीटों पर एक-एक प्रत्याशी का नामांकन

बिहार में पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया के पहले दिन दो और सीटों पर एक-एक पर्चा दाखिल हुआ। मुजफ्फरपुर जिले की कांटी विधानसभा सीट से दामोदरपुर के रहने वाले वीरेंद्र कुमार ने जन संभावना पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नॉमिनेशन किया। वहीं, जिले की पारू सीट से मनीष कुमार सिंह ने निर्दलीय नामांकन किया है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।