बिहार में 27 आईपीएस का ट्रांसफर; सम्राट चौधरी ने वैशाली, बांका समेत कई जिलों के एसपी बदले

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार ने गुरुवार देर शाम एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। पूर्णिया में नए एसएसपी की तैनाती की गई है। कटिहार, कैमूर, वैशाली, औरंगाबाद समेत कई जिलों के एसपी का तबादला किया गया है। कई सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी भी बदले गए हैं। 

Bihar IPS Transfer List

Bihar IPS Transfer List: बिहार की सम्राट सरकार ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। वैशाली, औरंगाबाद, बांका समेत कई जिलों के एसपी यानी पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। पूर्णिया में भी नए एसएसपी की तैनाती हुई है। गृह विभाग ने गुरुवार देर शाम 27 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) और दो बीपीएस (बिहार पुलिस सेवा) के अधिकारियों के तबादला एवं पोस्टिंग की सूची जारी की। पटना, गयाजी, भागलपुर जैसे शहरों में नए सिटी एसपी की तैनाती की गई है। इसके अलावा कुछ अनुमंडलों में एसडीपीओ बदले गए हैं।

शौर्य सुमन बेतिया से पूर्णिया गए

बेतिया के एसपी शौर्य सुमन का पूर्णिया ट्रांसफर कर दिया गया है। वह अब पूर्णिया के नए एसएसपी होंगे। उनकी जगह 2011 बैच के आईपीएस कुमार गौतम को बेतिया एसपी नियुक्त किया गया है।

अमितेश बांका के नए एसपी

बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा का औरंगाबाद में बतौर एसपी ट्रांसफर कर दिया गया है। बांका में अमितेश कुमार को नया एसपी बनाया गया है। खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को बीसैप-5 में समादेष्टा लगाया गया है। उनकी जगह पटना के पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

परिचय कटिहार के नए एसपी

पटना के पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार को कटिहार का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गयाजी के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार को जहानाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह, भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह को शिवहर में एसपी बनाकर भेज दिया गया है।

शुभांक मिश्रा वैशाली के नए एसपी

सहरसा के एसपी हिमांशु अब शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक होंगे। बगहा एसपी रामानंद कौशल का भी ट्रांसफर कर सीआईडी में भेज दिया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार अब बगहा के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग अब सहरसा के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। वहीं, 2019 बैच के आईपीएस शुभांक मिश्रा के एसपी होंगे।

शिखर चौधरी कैमूर के नए एसपी

कटिहार के एसपी शिखर चौधरी का कैमूर तबादला कर दिया गया है, जबकि कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को कटिहार में बीसैप-7 का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। नालंदा के हिलसा की एसडीपीओ शैलजा को पटना ट्रांसफर कर पूर्वी सिटी एसपी नियुक्त किया गया है।

मुंगेर के तारापुर के एसडीपीओ संकेत कुमार को पटना पश्चिमी सिटी एसपी लगाया गया है। रोहतास जिले के डेहरी एसडीपीओ-1 अतुलेश झा को भागलपुर में सिटी एसपी नियुक्त किया गया है।

पटना में तीन महिला अफसरों को सिटी एसपी लगाया

पटना की एसडीपीओ-2 कानून व्यवस्था दिव्यांजली जायसवाल अब गयाजी की नई ग्रामीण एसपी होंगी। इसी तरह, खगड़िया के गोगरी की एसडीपीओ साक्षी कुमारी को दरभंगा का ग्रामीण एसपी बना दिया गया है। बीपीएस अधिकारी ममता कल्याणी पटना की नई सेंट्रल सिटी एसपी होंगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में 27 IPS का ट्रांसफर; सम्राट ने वैशाली, बांका समेत कई जिलों के एसपी बदले