55 साल के बहनोई पर आया 26 साल की महिला का दिल, दो बच्चों की मां जेवर लेकर फरार

Apr 07, 2026 05:30 pm ISTJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के जगवनी गांव में एक महिला अपने पति के बहनोई के साथ फरार हो गई है। दोनों के बीच एक शादी समारोह के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। महिला अपने साथ भारी मात्रा में जेवर और कैश लेकर फरार हुई है। फिलहाल, दोनों का मोबाइल बंद है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

55 साल के बहनोई पर आया 26 साल की महिला का दिल, दो बच्चों की मां जेवर लेकर फरार

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और पवित्र रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यहाँ एक 26 साल की विवाहिता अपने ही पति के सगे के साथ प्रेम जाल में फंसकर फरार हो गई। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के जगवनी गांव का है, जहाँ 55 साल के धनिक लाल यादव उर्फ 'सरदार जी' ने अपने ही साले का घर उजाड़ दिया।

शादी समारोह में प्रेम परवान चढ़ा

घटना की शुरुआत फरवरी महीने में हुई थी। पीड़ित पति दिनेश यादव के मुताबिक, 15 फरवरी को उसके बहनोई धनिक लाल यादव के बेटे की शादी थी। इसी समारोह के दौरान दिनेश की पत्नी प्रियंका और उसके उम्रदराज बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ीं। ताज्जुब की बात यह है कि प्रियंका की उम्र मात्र 26 साल है, जबकि आरोपी धनिक लाल 55 साल का है और उसके खुद के तीन जवान बच्चे हैं। शादी के बाद से ही प्रियंका के व्यवहार में अजीब बदलाव आ गया था। उसने घर में खाना बनाना छोड़ दिया और गुमसुम रहने लगी।

दिनेश ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद प्रियंका के पिता उसे मायके ले गए थे। प्रियंका करीब एक महीने तक मायके में रही। 29 मार्च को उसने अपने पिता से झूठ बोला कि वह वापस ससुराल जा रही है, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुँची। 30 मार्च को जब ससुर ने फोन किया, तब जाकर इस बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। पता चला कि प्रियंका अपने साथ 4 लाख के गहने और नकदी लेकर अपने बहनोई के साथ रफूचक्कर हो गई है। बता दें कि आरोपी धनिक लाल की पत्नी की पहले ही कैंसर से मौत हो चुकी है।

पीड़ित पति ने रखी अनोखी शर्त

टेंट हाउस में काम करने वाले पीड़ित पति दिनेश यादव ने इस पूरे मामले में अलीनगर और सकतपुर थाने के चक्कर काटे हैं। अपनी बेबसी जाहिर करते हुए दिनेश ने कहा कि वह अब भी अपनी पत्नी को बच्चों की खातिर अपनाने को तैयार है, लेकिन उसकी एक शर्त है। दिनेश का कहना है, "अगर वह दो-तीन दिनों के भीतर लौट आती है, तो मैं उसे रख लूँगा। लेकिन अगर उसे आने में देर हुई, तो फिर मेरे घर के दरवाजे उसके लिए हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे।" फिलहाल, दोनों का मोबाइल बंद है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।