
मोतिहारी में 8 साल की बच्ची से हैवानियत, 25 वर्षीय युवक ने किया रेप; पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बताया है कि उसके पड़ोस में ही रहने वाला आरोपित नंदू बुधवार देर शाम को पीड़िता को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची घर आई तो अपने परिजनों को बतायी।
बिहार मोतिहारी में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना पहाड़पुर थाना इलाके के एक गांव की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। बच्ची के साथ घिनौना काम करने वाला युवक उसका नंदू पासवान (25) पड़ोसी है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नंदू पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहं से जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां द्वारा थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उसके पड़ोस में ही रहने वाला आरोपित नंदू बुधवार देर शाम को पीड़िता को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची घर आई तो अपने परिजनों को बतायी।
इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पीड़ित बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। उसकी स्थिति ठीक होने पर आगे की पूछताछ की जाएगी।
गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
बारा जिला के सिम्रौनगढ़ में पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। इलाका पुलिस कार्यालय सिम्रौनगढ़ के पुलिस निरीक्षक पवन पछाई के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी में सिम्रौनगढ़ नगरपालिका के नयका टोल की रीता देवी यादव ( 35) को गांजा की खेप के साथ उनके घर से पकड़ा। पुलिस ने यादव के घर की तलाशी ली, तो खाट के नीचे छिपाकर रखा गया 1 क्विंटल 38 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिला पुलिस कार्यालय बारा के डीएसपी विजयराज पंडित ने बताया कि महिला को हिरासत में ले कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गांजा प्लास्टिक में पैक कर बोरों में रखा गया था।





