बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आज रात से दौड़ेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट

हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Bihar Constable Exam Special Trains: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पूर्व मध्य रेलवे शनिवार और रविवार को 20 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया समेत कई रूटों पर ये ट्रेनें चलेंगी।

Bihar Police Exam News

Bihar Constable Exam Special Trains: बिहार में आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़भाड़ और छात्रों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे कुल 20 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को किया जाएगा, जिससे अलग-अलग जिलों के परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले छात्रों को सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शनिवार रात 9 बजे पटना से बेतिया के लिए खुलेगी स्पेशल ट्रेन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का पूरा रूट चार्ट और टाइम टेबल भी जारी कर दी है। शनिवार को पटना से बेतिया के लिए एक खास परीक्षा स्पेशल ट्रेन रात नौ बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी होते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे बेतिया पहुंचेगी। इसके अलावा अकेले मुजफ्फरपुर स्टेशन से होकर ही चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इसके साथ ही शनिवार को पाटलिपुत्र से सहरसा और पाटलिपुत्र से पूर्णिया के बीच भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है ताकि कोशी और सीमांचल के छात्रों को बड़ी राहत मिल सके।

रविवार को भी चलेंगी चार विशेष ट्रेनें

शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार अन्य ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मधुबनी से दोपहर तीन बजे सीवान के लिए और दरभंगा से दोपहर 2.45 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल खुलेगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से दोपहर तीन बजे और बापूधाम मोतिहारी से दोपहर 3 बजे पाटलिपुत्र के लिए विशेष ट्रेनें रवाना होंगी। साथ ही रविवार को पूर्णिया से पाटलिपुत्र और सुपौल से पाटलिपुत्र के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने इन सभी ट्रेनों की टाइम टेबल जारी कर दी है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।