Hindi NewsBihar News17 year boyfriend 16 year girlfriend found hanging from tree in Samastipur Bihar murder or suicide
17 का प्रेमी, 16 की प्रेमिका, पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश; हत्या या सुसाइड में उलझी पुलिस

17 का प्रेमी, 16 की प्रेमिका, पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश; हत्या या सुसाइड में उलझी पुलिस

संक्षेप:

समस्तीपुर मे एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को देखने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

Nov 08, 2025 01:21 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी पंचायत वार्ड संख्या-8 में शनिवार की सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को देखने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब दो घंटे बाद लड़के की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 11 निवासी अक्षय सिंह के 17-18 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई। वहीं लड़की की पहचान भी उसी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के रूप में की गई है। दोनों के शव एक साथ लिपटे पेड़ से लटकते मिलने से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:मुंह में कपड़ा ठूंसा, गोद दिया गला; वाल्मीकिनगर में 28 दिन के नवजात हत्या

इधर, घटना की खबर मिलते ही लड़के के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पंकज के भाई ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों के माध्यम से दोनों के शव मिलने की सूचना मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं लगती, बल्कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। लड़की की पहचान के बारे में परिजनों ने अनभिज्ञता जताई।

उधर, उजियारपुर पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से हुई सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे। दोनों की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामला संवेदनशील होने के कारण जांच तेजी से की जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।