16 की लड़की, 17 का लड़का; बगीचे में दोनों की लटकती लाश देख वाल्मीकिनगर में मचा हड़कंप

Mar 07, 2026 02:44 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मृतकों की पहचान सिरिसिया गांव के ही इजहार अंसारी के बेटी सहाबुन नेशा(16 वर्ष) तथा शेख बुनाद के बेटा सैदुल्लाह(17 वर्ष)के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने बताया कि दोनों रात में खाना खाकर सो गए थे। सेहरी के समय घर में नहीं दिखे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की।

16 की लड़की, 17 का लड़का; बगीचे में दोनों की लटकती लाश देख वाल्मीकिनगर में मचा हड़कंप

बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा अंतर्गत सिकटा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आम के बगीचे में नाबालिग लड़का और लड़की की लाश दिखी। घटना सिकटा थाने के सिरिसिया गांव की है। दोनों के शव ग्रामीण सुब्बा यादव के आम के बगीचे में एक पेड़ से लटके थे। शनिवार की सुबह जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया तो खबर आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए। बीती रात दोनों अपने अपने परिवार वालों के साथ थे। सुबह में उनकी लाशें बरामद की गईं।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सिरिसिया गांव के ही इजहार अंसारी के बेटी सहाबुन नेशा(16 वर्ष) तथा शेख बुनाद के बेटा सैदुल्लाह(17 वर्ष)के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने बताया कि दोनों रात में खाना खाकर सो गए थे। सेहरी के समय घर में नहीं दिखे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। सुब्बा यादव के बगीचा में दोनो के लटकते शव देखा गया। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के लोगों को लगी कि ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। रमजान के महीने में हुई घटना से लोग और भी मर्माहत हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम से घटनास्थल निरीक्षण कराया गया है। शुरुआती छानबीन के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच सह अस्पताल,बेतिया भेज दिया गया। एफएसएल ने मौके से साक्ष्यों का संकलन किया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर विचार कर रही है। सभी संभावित पहलूओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगो इसे आत्महत्या बता रहे हैं तो कुछ लोगों का दावा है कि दोनों की हत्या करने के बाद उनके शवों को लटका दिया गया ताकि अनुसंधान को भटकाया जा सके। इस बीच पुलिस का दावा है कि जल्द ही कांड की सच्चाई सामने आ जाएगी कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

वहीं घटनास्थल पर पुलिस के साथ युवक-युवती के परिजन भी मौजूद रहे। एसडीपीओ के साथ में इंस्पेक्टर राजीव कुमार,थानाध्यक्ष नीतिश कुमार मौर्य आदि मौजूद थे। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा की जा रही है। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। दोनों के परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। पुलिस ने सच्चाई का पता लगाने के लिए अपने गुप्त सूत्रों का सहारा ले रही है। फिलहाल, पोस्मार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।