
बिहार में 15 शहरों की हवा खराब, हाजीपुर सबसे प्रदूषित, पटना में भी एक्यूआई 200 पार
बिहार में ठंड और धुंध के बढ़ते प्रकोप के साथ वायु प्रदूषण के स्तर मे भी इजाफा होता जा रहा है। पटना, हाजीपुर समेत राज्य के 15 शहरों की हवा खराब या असंतोषजनक रही।
Air Pollution in Bihar AQI: बिहार में धुंध जैसे-जैसे बढ़ रही है, नए-नए शहर प्रदूषित हवा की श्रेणी में आ रहे हैं। वायू प्रदूषण का दायरा बढ़ने का हाल यह है कि राजधानी पटना सहित बिहार के 15 जिलों की हवा खराब हो गई। वातावरण में सबसे ज्यादा प्रदूषण गुरुवार को हाजीपुर में दर्ज किया गया, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 245 पर पहुंच गया। यहां पीएम 2.5 की अधिकता की वजह से हवा खराब श्रेणी में चली गई। पटना की हवा भी प्रदूषित रही। पटना में शुक्रवार सुबह एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। इसे खराब श्रेणी में माना जाता है।
पटना सहित 11 शहरों की हवा मध्यम श्रेणी की रही, जबकि पांच शहरों में हवा की कोटि संतोषजनक दर्ज की गई। सबसे स्वच्छ हवा पूर्णिया की रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक मात्र 41 है। किशनगंज के लोगों ने भी गुरुवार को स्वच्छ हवा में सांस ली और यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 44 दर्ज किया गया।
पटना में समनपुरा इलाके की हवा खराब श्रेणी की रही। यहां गुरुवार शाम 7 बजे एक्यूआई 247 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का अधिकतर स्तर 247 का रहा। वहीं, शुक्रवार सुबह यहां एक्यूआई 232 रहा।
पिछले दो दिनों में यहां वायु गुणवत्ता की स्थिति मध्यम थी लेकिन गुरुवार को यहां प्रदूषण की बढ़ोतरी पाई गई। लगातार धूल कणों से परेशानी बढ़ गई है।
बिहार के विभिन्न शहरों में 21 नवंबर को सुबह AQI:
- मुजफ्फरपुर- 181
- मुंगेर- 110
- गयाजी- 173
- छपरा- 181
- बिहाशरीफ- 144
- बेगूसराय- 102
- औरंगाबाद- 114
- आरा- 154





