Hindi NewsBihar News1302 candidates contested for 112 seats in Bihar elections second phase 70 withdrew candidature
बिहार चुनाव के दूसरा चरण में 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में, 70 ने नाम वापस लिया

बिहार चुनाव के दूसरा चरण में 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में, 70 ने नाम वापस लिया

संक्षेप:

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में 122 सीटों पर कुल 1302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Fri, 24 Oct 2025 06:28 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में कुल 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे और एक दूसरे का मुकाबला करेंगे। गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 70 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नाम वापसी करने वाले दलीय नेताओं में कांग्रेस के प्रत्याशी ने वारसलीगंज और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से तो वीआइपी के प्रत्याशी ने बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से नाम वापस ले लिया है। दूसरे चरण में कुल 1761 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

इसमें 1372 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए जबकि 389 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। बता दें कि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

सबसे अधिक 17 हजार प्रवासी मतदाता पूर्णिया में

बिहार में सबसे अधिक प्रवासी मतदाता पूर्णिया में हैं। चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं के जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 2 लाख 12 हजार 999 प्रवासी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:महागठबंधन सेट, फिर भी 11 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइट; नहीं वापस हुए नामांकन

आयोग के अनुसार, पूर्णिया में 17,128 मतदाताओं के प्रवासी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस जिले के पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 13,031 मतदाताओं के नाम प्रवासी सूची में दर्ज की गई है। इन मतदाताओं को नोटिस देने के बाद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

चुनाव आयोग ने सभी 38 जिलों के प्रवासी मतदाताओं की सूची जारी की है। इसमें पश्चिम चंपारण मतदाताओं के प्रवासी होने के मामले में दूसरे स्थान पर है। राज्य के अन्य जिलों में कटिहार में 14,545 मतदाता, पटना में 14,462 मतादाता के नाम प्रवासी सूची में होने के कारण मतदाता सूची से हटाए गए हैं। बेगूसराय में भी प्रवासी होने के कारण 12,497 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।