Hindi NewsBihar News12-year bride, 35 year groom parents forced marriage district administration strict action Purnia Bihar
12 साल की दुल्हन, 35 का दूल्हा; मां-बाप ने जबरन कराई शादी, जिला प्रशासन ने लिया कड़ा ऐक्शन

12 साल की दुल्हन, 35 का दूल्हा; मां-बाप ने जबरन कराई शादी, जिला प्रशासन ने लिया कड़ा ऐक्शन

संक्षेप:

पूर्णिया में एक 12 साल की बच्ची की शादी 35 साल के युवक से करा दी गई। प्रशासन ने सूचना मिलने पर कार्रवाई की और बच्ची का रेस्क्यू किया।

Jan 10, 2026 02:40 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के पूर्णिया में महिला सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ाते हुए माता पिता ने अपनी मासूम बच्ची की शादी उससे तीन गुनी उम्र के व्यक्ति के साथ कर दी। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने पहली की और बच्ची का रेस्क्यू कर मुक्त कराया। बच्ची को बाल कल्याण समिति के आदेश पर पढ़ाई और पुनर्वास की व्यस्था की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्णिया जिला के श्री नगर प्रखंड के कृत्यानंद नगर थाना अंतर्गत एक गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया तो जिला प्रशासन के पदाधिकारी चौकनेने हो गए। त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन और समाजसेवियों की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को रेस्क्यू कराया। दरअसल 12 साल की बालिका का विवाह 7 जनवरी को कटिहार जिला के मकईपुर कोढा के रहने वाले 35 वर्ष के व्यक्ति टिंकू कुमार के साथ किया जा रहा था। बालिका के माता,पिता द्वारा जबरन शादी करा दी गई।

ये भी पढ़ें:शादी के 2 महीने बाद ही दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड; सदमे में पति ने दे दी जान

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बालिका के रेस्क्यू के लिए एक टीम गठित की गई। टीम में जिला हब के जिला मिशन समन्वयक एवं वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक और संबंधित थाना के सहयोग से कटिहार जिला के जिला परियोजना प्रबंधक एवं जिला मिशन समन्वयक मौके पर पहुंचे। महिला विकास निगम से समन्वय स्थापित कर बच्ची को कटिहार से बरामद कर लिया गया। उसके बाद बालिका के हित में बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सीडबल्यूसी के आदेश पर बालिका के आवश्यक संरक्षण,पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन की टीम बच्ची के माता पिता की भी काउंसेलिंग कर रही है। बिहार में गरीबी और अशिक्षा की वजह से बाल विवाह की प्रथा है। गरीब तबका कम उम्र में ही लड़कियों की शादी कर देते हैं। कई बार लड़कियों को बेच भी दिया जाता है। बच्चियों की शादी के बहाने ट्रैफिकिंग हो जाती है। कई बार उनका सौदा विदेशों में कर दिया जाता है जहां उनकी जिन्दगी नरक बन जाती है।

ये भी पढ़ें:पत्नी रोज आशिक से करती थी बात, बेवफाई से आहत पति ने शादी के 8वें महीने दे दी जान
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।