Hindi NewsBihar News12 year old girl was gangraped in Bihar left in a distraught state in the bushes she told her mother about the incid
बिहार में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, बदहवास हालात में झाड़ियों में छोड़ा, मां को बताई आपबीती

बिहार में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, बदहवास हालात में झाड़ियों में छोड़ा, मां को बताई आपबीती

संक्षेप:

सारण जिले में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जब बकरी चराने गए लड़की को दो लड़कों ने झाड़ियों में खींच लिया, और फिर गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Sun, 10 Aug 2025 09:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, संवाददाता, इसुआपुर/सारण
share Share
Follow Us on

बिहार के सारण जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को 12 वर्षीय बच्ची के साथ दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में दिए आवेदन में लिखा है कि शनिवार को बेटी बांध पर बकरी चराने गई थी। जहां पहले से छिपकर बैठे गांव के ही बिहारी मांझी के 15 वर्षीय पुत्र और त्रिगुण मांझी के 28 वर्षीय विवाहित पुत्र राजेश मांझी उर्फ दुदुन मांझी अचानक उसकी बेटी के पास पहुंचे और मुंह दबाकर उसे बांध के किनारे झाड़ियों में खींचकर ले गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके बाद दोनों ने मिलकर बारी-बारी से बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची बदहवास हालत में रोती हुई घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए इसुआपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सा टीम ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अरुण मांझी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी राजेश मांझी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम बनाई गई है।

ये भी पढ़ें:पटना के होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चाइल्ड पोर्नोग्राफी का होगा केस
ये भी पढ़ें:एंबुलेंस में 4 लोग थे, गैंगरेप पीड़िता का दावा; पुलिस बोली- 2 के ही सबूत मिले
ये भी पढ़ें:बोधगया में लड़की से एंबुलेंस में गैंगरेप, होमगार्ड के फिजिकल में हुई थी बेहोश
ये भी पढ़ें:इंस्टा पर दोस्ती के बाद 15 साल की लड़की से गैंगरेप, पटना में 3 लड़कों का कांड

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को 164 के बयान के लिए छपरा न्यायालय भेजा गया है, ताकि पूरे मामले की न्यायिक पुष्टि की जा सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपित की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए विशेष टीम तैनात कर दी गई है।