भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड मिलेगा; कंपनी सिर्फ 999 यूनिट ही बेचेगी
भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसमें एक जेलो इलेक्ट्रिक (ZELO Electric) का नाम भी शामिल है। अब कंपनी ने नाइट+ रानी एडिशन लॉन्च किया है, जो इसके फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर का लिमिटेड-एडिशन वैरिएंट है। यह सिर्फ बेबी पिंक कलर में उपलब्ध है।

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसमें एक जेलो इलेक्ट्रिक (ZELO Electric) का नाम भी शामिल है। अब कंपनी ने नाइट+ रानी एडिशन लॉन्च किया है, जो इसके फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर का लिमिटेड-एडिशन वैरिएंट है। यह सिर्फ बेबी पिंक कलर में उपलब्ध है। कंपनी ने देश भर में इसके प्रोडक्शन को 999 यूनिट तक सीमित कर दिया है। वहीं, इसके ऑथराइज्ड डीलर नेटवर्क के जरिए बुकिंग शुरू है। यह एडिशन इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपए है। ये स्टैंडर्ड नाइट+ मॉडल के बराबर है।






सिंगल चार्ज पर 100Km की रेंज मिलेगी
रानी एडिशन में बेस प्लेटफॉर्म के सभी फीचर्स सेट और स्पेसिफिकेशन्स हैं, जबकि लिमिटेड-एडिशन स्टेटस सिर्फ कलर और फिनिश तक ही सीमित है। मैकेनिकल रूप से यह स्कूटर अगस्त 2025 में लॉन्च हुए नाइट+ प्लेटफॉर्म पर बना है। इसमें 1.8 kWh की पोर्टेबल लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी लगी है, जिसकी रेंज 100Km बताई गई है। इसमें 1.5 kW की मोटर मिलती है। वहीं, टॉप स्पीड 55 km/h तक है। खास बात ये है कि इसमें रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जो जिससे राइडर इसे निकालकर कहीं भी चार्ज कर सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ampere Nexus
₹ 1.2 - 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Rowwet Vegatron
₹ 1.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

White Carbon Motors GT5
₹ 1.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 Pro 3 Gen
₹ 1.25 - 1.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्रूज कंट्रो, हिल होल्ड जैसे फीचर्स जोड़े
स्कूटर में कई ऐसे फीचर मिलते हैं जिन्हें कंपनी सेगमेंट में पहली बार पेश कर रही है। जैसे इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और एक USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। ये सभी फीचर्स राइडिंग के दौरान काफी काम आते हैं। खासकर चढ़ाई वाली जगह पर ट्रैफिक लग जाने पर हिल होल्ड काफी यूजफुल हो जाता है। साथ ही, क्रूज कंट्रोल के इस्तेमाल से स्कूटर की रेंज बेहतर होती है।
सभी राइडर्स के लिए प्रोडक्ट उपलब्ध
ZELO इलेक्ट्रिक के को-फाउंडर मुकुंद बहेती ने कहा कि कलर्स का सिलेक्शन भारत में "रानी" शब्द के कल्चरल मतलब के हिसाब से किया गया है, और इस एडिशन को अपनी पहचान और कॉन्फिडेंट फैसले लेने को दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने कहा कि यह लॉन्च टू-व्हीलर मोबिलिटी में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी को बढ़ावा देने के एक बड़े मकसद का भी हिस्सा है। साथ ही, यह प्रोडक्ट सभी राइडर्स के लिए खुला रखा गया है।
कंपनी के पोर्टफिलियो में कुल 5 मॉडल
ZELO इलेक्ट्रिक, SLSR इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम करती है। कंपनी ने पिछले चार सालों में भारतीय बाजार में अपनी डीलरशिप को बढ़ाने का काम किया है। नाइट+ रानी एडिशन zeloelectric.in/knightplus पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल 5 मॉडल शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


