Hindi Newsऑटो न्यूज़Zelio E-Mobility expands Eeva Series with two new scooter, check all details
इस कंपनी ने किया बड़ा धमाका! लॉन्च किए 3 गजब ई-स्कूटर; कीमत मात्र ₹51551 से शुरू

इस कंपनी ने किया बड़ा धमाका! लॉन्च किए 3 गजब ई-स्कूटर; कीमत मात्र ₹51551 से शुरू

संक्षेप:

जेलियो ई-मोबिलिटी ने मार्केट में बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने एक साथ 3 गजब ई-स्कूटर लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत मात्र 51,551 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए इनकी खासियत जानते हैं।

Nov 07, 2025 05:31 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर और 3-व्हीलर निर्माता कंपनी जेलियो ई-मोबिलिटी ने अपनी लोकप्रिय ईवा लाइनअप के तहत 3 नए मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ईवा ईको LX, ईवा ईको ZX और एक अपडेटेड ईवा ZX प्लस (फेसलिफ्ट) पेश किया है, जो डेली सिटी राइड के लिए आरामदायक और स्टाइलिश ऑप्शन है। यह नया ईवा लाइनअप खासतौर पर युवा राइडर्स, महिला राइडर और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह मॉडल अब देशभर के जेलियो डीलरशिप्स पर उपलब्ध हैं और बुकिंग शुरू हो चुकी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Zelio Eeva

Zelio Eeva

₹ 50,000 - 69,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Zelio Legender

Zelio Legender

₹ 65,000 - 79,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Zelio Gracy Plus

Zelio Gracy Plus

₹ 54,000 - 69,500

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Zelio Little Gracy

Zelio Little Gracy

₹ 49,500 - 58,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Zelio Gracy i

Zelio Gracy i

₹ 54,000 - 66,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Amo Mobility Brisk

Amo Mobility Brisk

₹ 62,913

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:बजट SUV हुंडई वेन्यू के इस वैरिएंट पर टूटे लोग, 20% ग्राहकों ने सिर्फ ये चुना

ईवा ईको LX

ईवा ईको LX डेली सिटी राइड के लिए डिजाइन की गई है। यह 48/60V BLDC मोटर से लैस है, जो 60–90 किमी की रेंज देती है और प्रति चार्ज केवल 1.5 यूनिट बिजली की खपत करती है। यह 48–60V/32Ah GEL और 60V/30Ah लिथियम बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ ड्रम ब्रेक, हाइड्रॉलिक सस्पेंशन, और 3.00-10 टायर दिए गए हैं। इसमें 36-लीटर का बूट स्पेस, मजबूत चेसिस और 4 कलर ऑप्शन (ग्लॉसी ब्लैक, ग्रे, रेड और ब्लू) मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 51,551 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ईवा ईको ZX

नया ईवा ईको ZX आकर्षक डिजाइन और शानदार लुक के साथ आता है। इसमें भी वही 48/60V BLDC मोटर है, जो 60–90 किमी रेंज देती है। यह 12–32Ah GEL और 60V/30Ah लिथियम बैटरी विकल्पों में मिलता है। दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक, हाइड्रॉलिक सस्पेंशन और 90-90/12 (फ्रंट) तथा 90-100/10 (रियर) टायर दिए गए हैं, जिससे बेहतर रोड ग्रिप और कंट्रोल मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 53,551 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़ें:देश की नंबर-1 SUV, 5-स्टार सेफ्टी, कीमत ₹7.31 लाख; नवंबर में इतनी सस्ती मिल रही

ईवा ZX (फेसलिफ्ट)

फेसलिफ्टेड ईवा ZX में अब 60/72V BLDC मोटर और 12–32Ah/42Ah GEL से लेकर 60V/30Ah–72V/32Ah लिथियम बैटरी के विकल्प मिलते हैं। यह भी प्रति चार्ज 1.5 यूनिट बिजली की खपत के साथ 60–90 किमी की रेंज ऑफर करता है। अब इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक, हाइड्रॉलिक सस्पेंशन और 90-90/12 टायर (दोनों पहियों पर) दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 65,051 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।