इस छुटकू ई-स्कूटर ने देश में 200 करोड़ KM का सफर किया, ऐसे 1 मिनट में 0-100% हो जाता चार्ज
शेयर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लेटफॉर्म यूलू (Yulu) ने बताया कि उसके फ्लीट ने पूरे भारत में कुल मिलाकर 2 बिलियन (200 करोड़) किलोमीटर का सफर तय किया है। कंपनी का दावा है कि यह आंकड़ा शेयर्ड EV सेक्टर में उसके किसी भी कॉम्पटीटर्स से ज्यादा है। यह घोषणा 30 मार्च 2026 को की गई थी।

शेयर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लेटफॉर्म यूलू (Yulu) ने बताया कि उसके फ्लीट ने पूरे भारत में कुल मिलाकर 2 बिलियन (200 करोड़) किलोमीटर का सफर तय किया है। कंपनी का दावा है कि यह आंकड़ा शेयर्ड EV सेक्टर में उसके किसी भी कॉम्पटीटर्स से ज्यादा है। यह घोषणा 30 मार्च 2026 को की गई थी। Yulu को 1 बिलियन (100 करोड़) किलोमीटर का आंकड़ा छूने में 6 साल लगे, लेकिन अगले 100 करोड़ किलोमीटर का सफर उसने करीब 14 महीनों में ही पूरा कर लिया। कंपनी इसका क्रेडिट क्विक-कॉमर्स और ऑन-डिमांड होम सर्विस प्लेटफॉर्म से तेजी से बढ़ रही मांग को देती है।






Yulu के डिलीवरी व्हीकल फिलहाल कई बड़े प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिनमें जोमैटो (Zomato), स्विगी (Swiggy), बिग बास्केट (Big Basket), ब्लिंगइट (Blinkit), फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes), इंस्टामार्ट (Instamart) और जेप्टो (Zepto) शामिल हैं। इसके अलावा, ये प्रोन्टो (Pronto), स्नैबिट (Snabbit) और अर्बन कंपनी (Urban Company) जैसे होम सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म से भी जुड़े हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yulu Wynn
₹ 55,555

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Joy e-bike Wolf
₹ 54,999 - 65,099

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tunwal Storm ZX
₹ 1.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Yulu के CEO और को-फाउंडर अमित गुप्ता ने कहा, "2 बिलियन किलोमीटर का यह मील का पत्थर न सिर्फ Yulu की बाजार में मजबूत स्थिति को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि हम पूरे भारत में शहरी आवाजाही के क्षेत्र में कितना गहरा असर डाल रहे हैं। एक टिकाऊ और सभी के लिए सुलभ समाधान बनाने के जिस बड़े सपने के साथ हमने शुरुआत की थी। वो आज लाखों यूजर्स और नागरिकों के लिए एक जरूरी सहारा बन गया है। जैसे-जैसे हम भविष्य की ओर देख रहे हैं, Yulu लोगों, व्यवसायों और शहरों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ने में मदद करने के अपने वादे को फिर से दोहराता है।"
Yulu का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म ने गिग वर्कर्स को पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले 30-40% ज्यादा कमाने का मौका दिया है। ऐसा इसलिए हो पाया है क्योंकि प्लेटफॉर्म ने व्हीकल तक पहुंचने में आने वाली रुकावटों, शुरुआती लागत, लोन की जरूरतों और मेंटेनेंस से जुड़ी मुश्किलों को कम कर दिया है। अब तक 500,000 से ज्यादा गिग वर्कर्स इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिनमें 1000 से ज्यादा महिला राइडर्स भी शामिल हैं। फ्लीट के 7 साल के ऑपरेशन के दौरान, कंपनी का कहना है कि उसके व्हीकल ने शहरी इलाकों में 54 मिलियन किलोग्राम CO2 उत्सर्जन को कम करने में मदद की है।
Yulu फिलहाल बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली NCR और हैदराबाद में 45,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चला रहा है। इसका AI-बेस्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर इसकी 'Yuma Energy' डिवीजन के जरिए मैनेज किया जाता है। फाइनेंशियल ईयर 2027 के लिए, कंपनी ने अपने फ्लीट का आकार दोगुना करने और कंपनी के अपने प्रयासों के साथ-साथ पार्टनरशिप के जरिए नए शहरों में विस्तार करने का लक्ष्य रखा है।
स्कूटर की कीमत 55,555 रुपए
Yulu के इलेक्ट्रिक स्कूटर विन (Wynn) की एक्स-शोरूम कीमत 55,555 रुपए है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, OTA अपडेट, रिमोट व्हीकल एक्सेस समेत कई फीचर्स मिलते हैं। ये एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसके चलते इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्वैपेबल बैटरी के साथ आता है। यूजर सिर्फ 1 मिनट के अंदर आसान से बैटरी को बदल सकते हैं। यानी सिर्फ 1 मिनट में बैटरी को 0 से 100% किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


