
यूट्यूबर से बॉक्सर तक का सफर… अब खरीदी 6.7 करोड़ की सुपरकार, तस्वीर इंटरनेट पर वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों यूट्यूबर और बॉक्सर जेक पॉल की एक बेहद खास और यूनिक कार जमकर चर्चा में है। दरअसल, जेक पॉल की “1 of 1” कस्टम बिल्ड कार की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों यूट्यूबर और बॉक्सर जेक पॉल की एक बेहद खास और यूनिक कार जमकर चर्चा में है। दरअसल, जेक पॉल की “1 of 1” कस्टम बिल्ड कार की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह कोई आम सुपर SUV नहीं, बल्कि Ferrari Purosangue पर बेस्ड एक पूरी तरह कस्टमाइज्ड मॉडल है। इसे खास तौर पर जेक पॉल के लिए तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास कार की कुल कीमत करीब 7.5 लाख डॉलर यानी लगभग 6.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






हाई-एंड कस्टमाइजेशन
इस कस्टम बिल्ड की शुरुआत Ferrari Purosangue से होती है जिसकी अमेरिका में शुरुआती कीमत करीब 4 लाख डॉलर (लगभग 3.58 करोड़ रुपये) है। लेकिन जेक पॉल की कार में Venuum जैसे हाई-एंड कस्टमाइजेशन ब्रांड के जरिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इनमें खास तौर पर डिजाइन किया गया एक्सटीरियर, यूनिक पेंट स्कीम, कस्टम एग्जॉस्ट सिस्टम और पूरी तरह बदला हुआ इंटीरियर शामिल है। यही वजह है कि बेस मॉडल की कीमत से कहीं ज्यादा जाकर इसकी कुल लागत 7.5 लाख डॉलर तक पहुंच गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi RS Q8
₹ 2.49 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW M8
₹ 2.44 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maserati GranTurismo
₹ 2.72 - 2.9 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz Maybach EQS
₹ 2.28 - 2.63 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW XM
₹ 2.6 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lexus LM
₹ 2.1 - 2.62 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अग्रेसिव और स्पोर्टी है कार
वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यह Ferrari Purosangue आम मॉडल से बिल्कुल अलग नजर आती है। इसका लुक ज्यादा अग्रेसिव और स्पोर्टी बनाया गया है जो जेक पॉल की पर्सनैलिटी को भी दर्शाता है। इंटीरियर में प्रीमियम मटीरियल, कस्टम सीट्स और यूनिक फिनिश देखने को मिलती है। वहीं, कस्टम एग्जॉस्ट की वजह से कार की साउंड प्रोफाइल भी काफी दमदार बताई जा रही है। यही कारण है कि कार लवर्स इसे सिर्फ एक लग्जरी SUV नहीं, बल्कि एक “स्टेटमेंट कार” मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा
सोशल मीडिया पर इस “1 of 1” Ferrari Purosangue को लेकर जबरदस्त चर्चा है। कई लोग इसे अब तक की सबसे यूनिक Purosangue बता रहे हैं। कुछ इसे सुपरकार कस्टमाइजेशन का नया बेंचमार्क मान रहे हैं। जेक पॉल पहले भी अपने महंगे लाइफस्टाइल और लग्जरी कार कलेक्शन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कुल मिलाकर, यह कार न सिर्फ कीमत बल्कि अपने यूनिक डिजाइन और एक्सक्लूसिव स्टेटस की वजह से पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




