227Km रेंज, 4 पैसेंजर की जगह, 7-इंच LED क्लस्टर; इस ePod का प्रोडक्शन 1000 यूनिट के पार

लाइव हिन्दुस्तान
share

EPod के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 11.8 Kw की LFP बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज पर 227 Km की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 45 Km/hr तक है। ये बैटरी 6 KW का पावर और 53 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अंदर 7-इंच का स्मार्ट CAN डिजिटल LED क्लस्टर दिया है।

Youdha Rolls Out 1000th ePod, Plans Expansion Into Southern India
इस ePod का प्रोडक्शन 1000 यूनिट के पार
Mahindra A301
केवल
₹3,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

ज़ुपेरिया ऑटो प्राइवेट लिमिटेड (Zuperia Auto Private Limited) के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड योद्धा (Youdha) ने एक नया और अहम माइलस्टोन पार कर लिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने 1000वें ePod इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को रोल-आउट कर दिया है। यह भारत में एक स्केलेबल इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी बिजनेस के मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में कंपनी के सफर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि योद्धा की सफलात के अगले चरण की शुरुआत है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Montra Super Auto
₹ 3.77 - 3.8 लाख
EMI केवल₹5,000/ माह
अपनी EMI जानें
Montra Super Cargo
₹ 4.37 - 4.65 लाख
EMI केवल₹5,800/ माह
अपनी EMI जानें

कंपनी कार्गो और पैसेंजर एप्लिकेशन में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने, प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और अपने डीलर व सर्विस नेटवर्क को व्यापक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी दक्षिण भारत के बाजार में एंट्री करने के साथ-साथ धीरे-धीरे भारत से बाहर भी अवसरों की तलाश कर रही है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra A301

Mahindra A301

₹ 2.5 लाख से शुरू

EMI केवल₹3,300/ माह
अपनी EMI जानें

योद्धा EPod के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
योद्धा EPod के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 11.8 Kw की LFP बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज पर 227 Km की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 45 Km/hr तक है। ये बैटरी 6 KW का पावर और 53 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अंदर 7-इंच का स्मार्ट CAN डिजिटल LED क्लस्टर दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, ये 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें ड्राइवर समेत 4 पैसेंजर बैठ सकते हैं। इसमें 120/80-R12 साइज का टायर दिया है। इसका व्हीलबेस 2100 mm है।

कंपनी ने इस उपलब्धि पर यह कहा

इस शानदार उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, योद्धा के CEO आयुष लोहिया ने कहा, "हमारे 1000वें ePod का रोल-आउट कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमें अपने विकास के अगले चरण को गति देने का आत्मविश्वास देता है। हम भारत के लास्ट-माइल मोबिलिटी ईकोसिस्टम में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स को एक प्रमुख हिस्से के रूप में देखते हैं। ये ना सिर्फ सस्टेनेबिलिटी से बल्कि बिजनेस और पर्सनल व्हीकल ओनर्स के लिए बेहतर ऑपरेटिंग ईकोनॉमिक्स द्वारा भी ऑपरेटेड है।

उन्होंने आगे कहा, "हम अपने ग्राहकों, डीलर्स, फाइनेंसर्स और योद्धा की पूरी टीम के विश्वास व समर्थन के कारण ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। हम उन सभी के आभारी हैं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं और इस उपलब्धि तक पहुंचने में हमारी मदद की है। आगे बढ़ते हुए, हम कार्गो और पैसेंजर एप्लिकेशन में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेंगे, प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करेंगे और अपने डीलर व सर्विस नेटवर्क को बढ़ाएंगे। हम दक्षिण भारतीय बाजार में प्रवेश करने के साथ-साथ भारत से बाहर के अवसरों को भी धीरे-धीरे तलाश रहे हैं।"

कमर्शियल मोबिलिटी ब्रांड योद्धा
योद्धा, ज़ुपेरिया ऑटो प्राइवेट लिमिटेड का एक इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी ब्रांड है, जो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स और लास्ट-माइल कमर्शियल मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर फोकस्ड करती है। यह ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स, डीलर्स और सर्विस नेटवर्क के माध्यम से एक मजबूत ईकोसिस्टम का प्रोडक्शन करते हुए कार्गो और पैसेंजर एप्लिकेशन में अपने पोर्टफोलियो को तैयार कर रहा है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़227Km रेंज, 4 पैसेंजर की जगह; इस ePod का प्रोडक्शन 1000 यूनिट के पार