बिना शोर और पॉल्यूशन किए, हर घर से कचड़ा उठाएगी ये गार्बिज वैन; फुल चार्ज पर 167Km एरिया कवर करेगी

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

लोहिया ग्लोबल के ओनरशिप वाली कंपनी योद्धा ऑटो  ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कचरा वैन पेश की है। इस इलेक्ट्रिक कचरा वैन को पेश करने का मकसद पूरे भारत में नगर पालिकाओं, सफाई एजेंसियों और निजी कचरा इकट्ठा करने वाले ऑपरेटरों की मदद करना है।

बिना शोर और पॉल्यूशन किए, हर घर से कचड़ा उठाएगी ये गार्बिज वैन; फुल चार्ज पर 167Km एरिया कवर करेगी

लोहिया ग्लोबल के ओनरशिप वाली कंपनी योद्धा ऑटो (Youdha Auto) ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कचरा वैन पेश की है। इस इलेक्ट्रिक कचरा वैन को पेश करने का मकसद पूरे भारत में नगर पालिकाओं, सफाई एजेंसियों और निजी कचरा इकट्ठा करने वाले ऑपरेटरों की मदद करना है। इसके अलावा, इस इलेक्ट्रिक यूटिलिटी व्हीकल को आधुनिक कचरा प्रबंधन की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ ज्यादा साफ और पर्यावरण के प्रति रिस्पॉन्सिबल ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

10 KW AC इंडक्शन मोटर से चलने वाली, योद्धा गार्बिज वैन में 11.8 kWh का बैटरी पैक लगा है। यह एक बार चार्ज करने पर 167km तक की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज देती है। यह व्हीकल 48 kmph की टॉप स्पीड देता है और इसे चार्ज होने में लगभग 4 से 5 घंटे का वक्त लगता है। इस व्हीकल का कुल वजन 1200 kg है, जबकि इसकी लोडिंग क्षमता 700 kg है। इसके अलावा, इसमें 2300 × 1481 × 1420 mm का कचरा बॉक्स लगा है, जो इसे शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में सूखे और गीले कचरे को इकट्ठा करने के कामों के लिए उपयुक्त बनाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Montra Eviator

Montra Eviator

₹ 16.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Ultra E.9

Tata Ultra E.9

₹ 17.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इस कचरा वैन में काम करने में आसानी के लिए एक डिजिटल मीटर, एक बंद ड्राइवर केबिन और 215 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है। योद्धा, कार्गो, यूटिलिटी और नगरपालिका के कामों के लिए इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बनाने में लगी हुई है। इसका मकसद खास कामों के लिए बने EV समाधानों के जरिए क्लीन मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना है। कंपनी ने आगे कहा है कि भारत का कचरा प्रबंधन सिस्टम तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों की तरफ बढ़ रहा है, क्योंकि सरकारी संस्थाएं और निजी ऑपरेटर काम से होने वाले उत्सर्जन और फ्यूल पर निर्भरता को कम करने पर ध्यान दे रहे हैं।

इस पर टिप्पणी करते हुए, योद्धा के CEO, आयुष लोहिया ने कहा, "भारत का कचरा प्रबंधन सेक्टर तेजी से डेवलप हो रहा है। ये टिकाऊ और कुशल मोबिलिटी सॉल्यूशन की जरूरत लगातार बढ़ रही है। हमारी इलेक्ट्रिक कचरा वैन को शहरों को ज्यादा साफ बनाने, काम की कॉस्ट कम करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार कचरा इकट्ठा करने वाले सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। हम प्रैक्टिकल और एप्लिकेशन-ऑरिएंटेड प्रोडक्ट के जरिए कमर्शियल EV सेगमेंट में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।