ऑर्गनाइजर ट्रे से क्लीनिंग किट तक, कार में हमेशा रखें ये 5 काम की एक्सेसरीज; कीमत सिर्फ ₹100 से शुरू

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय बाजार में कार से जुड़ी कई ऐसी एक्सेसरीज मौजूद हैं, जो उसमें हमेशा रखना चाहिए। ये एक्सेसरीज कई मौके पर आपके काम आती हैं। ये एक्सेसरीज अलग-अलग मौसम के साथ आपकी और कार सेफ्टी में भी अहम रोल प्ले करते हैं। हम यहां ऐसी ही कुल एक्सेसरीज के बारे में आपको बता रहे हैं।

ऑर्गनाइजर ट्रे से क्लीनिंग किट तक, कार में हमेशा रखें ये 5 काम की एक्सेसरीज; कीमत सिर्फ ₹100 से शुरू

भारतीय बाजार में कार से जुड़ी कई ऐसी एक्सेसरीज मौजूद हैं, जो उसमें हमेशा रखना चाहिए। ये एक्सेसरीज कई मौके पर आपके काम आती हैं। ये एक्सेसरीज अलग-अलग मौसम के साथ आपकी और कार सेफ्टी में भी अहम रोल प्ले करते हैं। हम यहां ऐसी ही कुल एक्सेसरीज के बारे में आपको बता रहे हैं। खास बात ये है कि इस एक्सेसरीज को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं। ये एक्सेसरीज 1200 रुपए के आसपास मिल जाती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. Universal Car Organizer
छोटी हैचबैक में स्पेस की प्रॉब्लम होती ही है। खासकर बैक सीट पर बैठने वाले पैसेंजर के लिए छोटे-छोटे सामान को मैनेज करने का स्पेस बहुत कम होता है। जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, बुक्स जैसे दूसरे छोटे-छोटे आइटम रखने का स्पेस नहीं होता। ऐसे में इस काम को बैक सीट स्टोरेज ऑर्गनाइजर से किया जा सकता है। ये फ्रंट सीट पर पूरी तरह फिक्स हो जाते हैं। इसमें कई यूटिलिटी पॉकेट होती हैं। इन बैग में फोल्डेबल ट्रे भी होती है जिस पर आप थोड़ा भारी सामान जैसे बुक्स रख सकते हैं। इन पर आप खाना रखकर भी खा सकते हैं। इसकी कीमत करीब 1000 से 1200 रुपए से शुरू हो जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW Z4

BMW Z4

₹ 90.5 - 96.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Macan

Porsche Macan

₹ 96.05 लाख - 1.53 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maserati Quattroporte

Maserati Quattroporte

₹ 1.8 - 2.32 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

2. AmazonBasics Car Cleaning Kit
बारिश के दिनों में कार का गंदा होना आम बात है। ऐसे में कार की साफ-सफाई के लिए बेहतर एक्सेसरीज अच्छी प्राइस में मिल जाए तब इससे अच्छा क्या होगा। अमेजन सेल पर आपक कंपनी के होम ब्रांड की कार क्लिनिंग किट को खरीद सकते हैं। इस किट में कार की अंद से लेकर कार के बाहर और टायर्स को साफ करने का सामान रहता है। इसकी कीमत करीब 1200 रुपए है।

3. Car Wiper Detergent Washer Tablets
कार की विंडशील्ड को साफ करने के लिए वाशर टैंक में पानी के साथ डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी बहुत जरूरी होता है। हालांकि, इसमें नॉर्मल डिटर्जेंट इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसका डिटर्जेंट या शेम्पू अलग से आता है। ऐसे में आप अभी अमेजन सेल से कार वाइपर डिटर्जेंट वाशर टेबलेट सस्ते में खरीद सकते हैं। इस एक टेबलेट को टैंक में डाल दिया जाता है। ये क्लास को बेहतरीन तरीके से साफ करती है। जिससे विजिबिलिटी भी बेहतर हो जाती है। इसकी कीमत करीब 100 से 120 रुपए से शुरू हो जाती है।

4. KeepCart Tissue Paper Box
कार में कई मौके पर टिशू पेपर की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार हम टिशू बॉक्स को रख तो लेते हैं लेकिन वो आपके ग्लॉव बॉक्स में जगह ले लेते हैं। साथ ही, इसे डैशबोर्ड पर रखा नहीं जा सकता। ऐसे में टिशू मैनेजमेंट के लिए कीपकार्ट कार सन वाइजर पेपर बॉक्स अच्छा ऑप्शन बन सकता है। ये बॉक्स सन वाइजर पर फिक्स हो जाता है। जहां जरूरत के हिसाब से आपको टिशू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे दूसरी जगह पर भी प्लेस कर सकते हैं। इसकी कीमत करीब 400 रुपए है।

5. Portronics Bluetooth Receiver
आपकी कार के स्टीरियो में ब्लूटूथ नहीं दिया है। या फिर हैंड्स फ्री कॉलिंग नहीं हो पाती है। तब आपके लिए पोर्ट्रोनिक्स का ऑटो 12 ब्लूटूथ कार रिसीवर एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। ये एक ऐसा डिवाइस है जो देखने में बेहद स्टाइलिश है। साथ ही, इसकी मदद से आप हैंड्स फ्री कॉलिंग के साथ अपने स्मार्टफोन से वायरलैस कनेक्ट करके गाने भी सुन सकते हैं। इसकी कीमत करीब 500 रुपए है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।