दिवाली धमाका! महिंद्रा की इस SUV पर कर सकते हैं ₹100000 तक की बचत; ऑफर अक्टूबर तक वैलिड

दिवाली धमाका! महिंद्रा की इस SUV पर कर सकते हैं ₹100000 तक की बचत; ऑफर अक्टूबर तक वैलिड

संक्षेप:

महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 700 पर अक्टूबर, 2025 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इस दौरान XUV 700 खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 1,00,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

Oct 12, 2025 05:48 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा अक्टूबर, 2025 में अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी महिंद्रा XUV 700 पर भी शानदार डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इस दौरान XUV 700 खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 1,00,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दमदार है एसयूवी का इंजन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV 700 में ग्राहकों को 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 2.0-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो 200bhp की अधिकतम पावर और 380Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में 2.2-लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है जो 185bhp की अधिकतम पावर और 450Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 15 - 26.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 20.89 - 25.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एसयूवी में है 7-एयरबैग

महिंद्रा XUV 700 के केबिन में ग्राहकों को 10.2-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, एसयूवी में सेफ्टी के लिए 7-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ADAS टेक्नोलॉजी के अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा भी मौजूद है। मार्केट में महिंद्रा XUV 700 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 26.99 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।