अब डीलरशिप नहीं, मोबाइल से बुकिंग! Amazon-Flipkart पर आई जावा-येजदी की बेस्ट-सेलिंग बाइक
जावा-येजदी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स Yezdi Adventure और Yezdi Roadster को सीधे Amazon और Flipkart से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अब तक ये दोनों मोटरसाइकिलें सिर्फ डीलरशिप के जरिए ही मिलती थीं।

जावा-येजदी मोटरसाइकिल्स ने डिजिटल खरीदारों को ध्यान में रखते हुए अपनी सेल्स स्ट्रेटजी को और आगे बढ़ाया है। अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स Yezdi Adventure और Yezdi Roadster को सीधे Amazon और Flipkart से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अब तक ये दोनों मोटरसाइकिलें सिर्फ डीलरशिप के जरिए ही मिलती थीं। लेकिन फेस्टिव सीजन में मिली जबरदस्त डिमांड के बाद कंपनी ने इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला लिया है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक आसान और तेज खरीदारी का ऑप्शन पहुंचाना है।






बदल रही सेल्स स्ट्रैटेजी
इस कदम के साथ जावा-येजदी अपनी सेल्स स्ट्रैटेजी को और मजबूत कर रही है जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों का बेहतर तालमेल देखने को मिलता है। कंपनी पहले ही Flipkart पर प्रीमियम क्लासिक मोटरसाइकिल्स लिस्ट करने वाली पहली बाइक निर्माता बन चुकी है और बाद में Amazon पर भी मौजूदगी दर्ज कराई थी। अब उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए ऑनलाइन बिक्री का दायरा बढ़ाया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yezdi Motorcycles Roadster
₹ 1.94 - 2.08 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB350RS
₹ 1.97 - 2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Speed T4
₹ 1.99 - 2.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Guerrilla 450
₹ 2.39 - 2.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कैसे बुक करें ऑनलाइन
ऑनलाइन खरीद के प्रोसेस को भी आसान रखा गया है। ग्राहक Amazon या Flipkart पर जाकर बाइक की एक्स-शोरूम बुकिंग राशि जमा करते हैं। इसके बाद नजदीकी अधिकृत डीलर बाकी फॉर्मैलिटी पूरी करता है। रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और डिलीवरी डीलरशिप के जरिए ही होती है जिससे भरोसा बना रहता है।
क्या कहती है कंपनी
कंपनी के को-फाउंडर अनुपम थरेजा के अनुसार, 2025 Yezdi Adventure और Roadster को शोरूम में मिला शानदार रिस्पॉन्स इस बात का संकेत है कि परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड क्लासिक मोटरसाइकिल्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रिटेल से खरीदारी आसान हो जाती है लेकिन डीलरशिप अब भी ओनरशिप एक्सपीरियंस का अहम हिस्सा बनी रहती है।
दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर्स
ग्राहकों को लुभाने के लिए दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। बता दें कि Amazon पर 6,500 रुपये तक का क्रेडिट कार्ड कैशबैक, Prime ग्राहकों को एडिशनल 5 पर्सेंट कैशबैक और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिल रही है। जबकि Flipkart पर 10,000 रुपये तक के बैंक ऑफर्स और 4,000 रुपये तक का कैशबैक उपलब्ध है।
44 शहरों में मौजूद है सर्विस
फिलहाल कंपनी की ई-कॉमर्स सर्विस 44 शहरों में 55 डीलर्स के नेटवर्क के साथ उपलब्ध है। इनमें दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे बड़े बाजार शामिल हैं। खास बात यह है कि ऑनलाइन खरीदी गई हर Jawa और Yezdi बाइक के साथ Ownership Assurance Programme मिलता है जिसमें 4 साल या 50,000 किमी की वारंटी, 6 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी, एक साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल का मेंटेनेंस पैकेज शामिल है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




