
MT-15 से सस्ती, लेकिन कमाल के फीचर्स से लैस; सबकी छुट्टी करने आई यामाहा XSR155, कीमत ₹1.50 लाख
यामाहा ने अपनी XSR155 बाइक लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 1,49,990 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। ये बाइक कई गजब फीचर्स से लैस है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
भारत में यामाहा (Yamaha) ने अपनी नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल XSR155 को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए है, जो पुराने जमाने का क्लासिक लुक चाहते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस पूरी तरह मॉडर्न हो। यामाहा नई XSR155 की कीमत 1,49,990 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। ये बाइक कई गजब फीचर्स से लैस है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha R15 V4
₹ 1.69 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha XSR 155
₹ 1.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेट्रो लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी
यामाहा (Yamaha) XSR155 का डिजाइन क्लासिक राइडिंग का एहसास देता है। इसमें राउंड LED हेडलाइट, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है। ये तीनों एलिमेंट्स मिलकर बाइक को एक कैफे रेसर और स्क्रैम्बलर लुक देते हैं। इसमें मिलने वाले LCD डिजिटल कंसोल, गोल टेललैंप और फुल-LED सेटअप इसे रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक फील देते हैं।
R15 का दमदार इंजन
XSR155 में वही 155cc, लिक्विड-कूल्ड, VVA इंजन दिया गया है, जो यामाहा R15 और MT-15 में मिलता है। ये 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड (Assist & Slipper क्लच के साथ) गियरबॉक्स मिलता है। इस इंजन की खासियत है कि ये सिटी ट्रैफिक में स्मूथ रहती है और हाईवे पर स्पोर्टी टॉप-एंड परफॉर्मेंस देती है।
इसमें डेल्टाबॉक्स फ्रेम और प्रीमियम सस्पेंशन मिलता है। बाइक को यामाहा (Yamaha) का डेल्टाबॉक्स (Deltabox) फ्रेम मिला है, जो स्टेबिलिटी और हैंडलिंग दोनों में बेहतरीन है। साथ ही इसमें USD फ्रंट फोर्क्स और लिंक-टाइप मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। एल्यूमिनियम स्विंगआर्म बाइक को हल्का और फुर्तीला बनाता है। इसका कर्ब वेट सिर्फ 137 किलो है, यानी हैंडलिंग एकदम शार्प है।
सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक्स
XSR155 में यामाहा (Yamaha) ने डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) दिया है, जो इस सेगमेंट में काफी एडवांस फीचर है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स और 13-लीटर फ्यूल टैंक इसे शहर और वीकेंड राइड दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
कलर ऑप्शन और एक्सेसरीज पैक्स
XSR155 को 4 कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इसमें मेटालिक ग्रे (Metallic Grey), विविड रेड (Vivid Red), ग्रेयिशन ग्रीन मेटालिक (Greyish Green Metallic), मेटालिक ब्लू (Metallic Blue) कलर ऑप्शन शामिल है। इसके अलावा यामाहा (Yamaha) दो खास एक्सेसरी किट्स भी दे रही है।
मुकाबला और कीमत
इस बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, XSR155 बाइक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) से लुक्स के मामले में मुकाबला करेगी, लेकिन परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में इससे कम है। यह MT-15 से 5,000 सस्ती है, यानी यामाहा (Yamaha) ने रेट्रो स्टाइल को ज्यादा सुलभ बना दिया है।
स्टाइल, परफॉर्मेंस और हल्कापन
यामाहा (Yamaha) XSR155 उन राइडर्स के लिए बनी है, जो डेली की सवारी में कुछ अलग चाहते हैं। रेट्रो लुक्स, मॉडर्न फीचर्स और स्मूद इंजन का ये कॉम्बो XSR155 को 150cc सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश और एडवांस बाइक बना सकता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


