इंतजार खत्म! भारतीय मार्केट में शुरू हुई यामाहा XSR 155 की डिलीवरी, जानिए इसकी खासियत

इंतजार खत्म! भारतीय मार्केट में शुरू हुई यामाहा XSR 155 की डिलीवरी, जानिए इसकी खासियत

संक्षेप:

यामाहा XSR 155 आखिरकार बाजार में पहुंच चुकी है। बता दें कि कंपनी ने चुनिंदा शहरों में इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। डीलरशिप पर बाइक आते ही इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं

Nov 15, 2025 04:51 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारत में लंबे समय से इंतजार की जा रही Yamaha XSR 155 आखिरकार बाजार में पहुंच चुकी है। बता दें कि कंपनी ने चुनिंदा शहरों में इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। डीलरशिप पर बाइक आते ही इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं जिनमें नए खरीदार अपनी XSR 155 घर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। यामाहा ने इस नेओ-रेट्रो मोटरसाइकिल की कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इसकी टक्कर सीधे Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin जैसे पॉपुलर मॉडलों से होगी। ग्लोबल मार्केट में इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय राइडर्स काफी समय से इसके लॉन्च का इंतजार कर रहे थे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

धासूं हैं बाइक के फीचर्स

बता दें कि Yamaha XSR 155 का सबसे बड़ी खासियत इसका स्टाइल है। बाइक में राउंड LED हेडलैंप, स्लीक बॉडीवर्क, प्रीमियम टैंक डिजाइन और मिनिमलिस्ट एप्रोच इसे एक अलग ही कैरेक्टर देते हैं। फीचर्स की बात करें तो यामाहा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। बाइक में ऑल-LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डुअल-चैनल ABS, और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, बाइक में प्रीमियम फिट-फिनिश और शानदार बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha XSR 155

Yamaha XSR 155

₹ 1.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT 15 Version 2.0

Yamaha MT 15 Version 2.0

₹ 1.55 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTR 160

TVS Apache RTR 160

₹ 1.21 - 1.38 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTR 160 4V

TVS Apache RTR 160 4V

₹ 1.16 - 1.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar N250

Bajaj Pulsar N250

₹ 1.53 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दमदार है बाइक का पावरट्रेन

परफॉर्मेंस के मामले में भी Yamaha XSR 155 किसी से कम नहीं। इसमें वही 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जिसमें Variable Valve Actuation (VVA) टेक्नोलॉजी शामिल है। यह इंजन 18.1bhp की पावर और 14.2Nm का टॉर्क देता है जो इसे सिटी राइड और हाईवे दोनों पर तेज और स्मूद बनाता है। वहीं, 17-इंच अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर इसे हर तरह की राइडिंग के लिए तैयार करते हैं

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।