नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन से दुनिया में धूम मचाएगा यामाहा का ये स्कूटर, ब्लूटूथ, नेविगेशन और कई राइडिंग मोड्स से लैस
यामाहा ने अपने मशहूर स्कूटर Aerox का नया वैरिएंट Aerox Alpha पेश किया है। इस नए मॉडल में फीचर्स और लुक्स को अपडेट किया गया है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

यामाहा ने अपने मशहूर स्कूटर Aerox का नया वैरिएंट Aerox Alpha पेश किया है। इस नए मॉडल में फीचर्स और लुक्स को अपडेट किया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक और एडवांस बनाता है। ये कई एडवांस फीचर से लैस है। आइए जरा विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha Aerox 155
₹ 1.48 - 1.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Li-ions Elektrik Solutions Li-ions Spock Electric Scooter
₹ 65,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
यामाहा ने अपने मशहूर स्कूटर Aerox का नया वैरिएंट Aerox Alpha पेश किया है। इस नए मॉडल में फीचर्स और लुक्स को अपडेट किया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक और एडवांस बनाता है। ये कई एडवांस फीचर से लैस है। आइए जरा विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
डिजाइन और स्टाइलिंग
नए Aerox Alpha में फ्रंट और रियर डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसमें अब और भी शार्प बॉडी पैनल दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं।
इसमें ड्यूल LED प्रोजेक्टर लाइट्स मिलती है, जो बेहतर रोशनी और शानदार लुक के साथ आती है। इसमें इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स दिए गए हैं, जो नई तकनीक से लैस है। इसमें नया LED टेललाइट है, जो काफी स्टाइलिश और प्रभावशाली है।
फीचर्स का पावरहाउस
Aerox Alpha में यामाहा ने फीचर्स की लंबी लिस्ट जोड़ी है। इसमें फुल-कलर TFT स्क्रीन है, जो राइडिंग डिटेल शो करती है। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप इसे स्मार्टफोन ऐप के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी सपोर्ट करता है।इसके अलावा मल्टीपल राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है, जो बेहतर सेफ्टी और राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Aerox Alpha में 155cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 15bhp की पावर और 14Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
CVT अपडेट
इसमें नया तकनीकी अपडेट जोड़ा गया है, जिससे आप राइडिंग और एक्सीलरेशन मोड्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।
क्या भारत में आएगा?
फिलहाल, यह नया मॉडल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यह स्कूटर अगले साल भारत में भी पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Aerox Alpha यामाहा के लाइन-अप में सबसे महंगा Aerox मॉडल हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।