Yamaha Sales Nov 2024 RayZR, FZ, MT15, Fascino, R15, Aerox, R3, MT03 check details R15 जैसे मॉडल छोड़ यामाहा की इन दो बाइक्स के पीछे पड़े लोग, कंपनी की बिक्री लिस्ट में बनी नंबर-1, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Yamaha Sales Nov 2024 RayZR, FZ, MT15, Fascino, R15, Aerox, R3, MT03 check details

R15 जैसे मॉडल छोड़ यामाहा की इन दो बाइक्स के पीछे पड़े लोग, कंपनी की बिक्री लिस्ट में बनी नंबर-1

नवंबर 2024 में यामाहा की ओर से RayZR और MT15 ने धुंआधार बिक्री हासिल की। इन दो मॉडलों को छोड़कर R15 और Aerox जैसे अन्य मॉडलों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी की बिक्री 55,781 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 7.36% कम है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 Dec 2024 12:34 AM
share Share
Follow Us on
R15 जैसे मॉडल छोड़ यामाहा की इन दो बाइक्स के पीछे पड़े लोग, कंपनी की बिक्री लिस्ट में बनी नंबर-1

नवंबर 2024 में यामाहा मोटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार में 7वें स्थान पर कब्जा किया। हालांकि, हीरो, होंडा और टीवीएस जैसी अग्रणी कंपनियों ने इसे पीछे छोड़ दिया। लेकिन, यामाहा ने बाजार में अपनी खास उपस्थिति बनाए रखी। नवंबर 2024 में यामाहा की घरेलू बिक्री 55,781 यूनिट रही, जो नवंबर 2023 की तुलना में 7.36% कम है। नवंबर 2024 में यामाहा की ओर से RayZR और MT15 ने धुंआधार बिक्री हासिल की। इन दो मॉडलों को छोड़कर R15 और Aerox जैसे अन्य मॉडलों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। आइए जरा विस्तार से इसकी बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें:नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन से दुनिया में धूम मचाएगा यामाहा का ये स्कूटर

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha RayZR 125

Yamaha RayZR 125

₹ 85,030 - 98,130

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha Fascino 125

Yamaha Fascino 125

₹ 79,900 - 94,530

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha Aerox 155

Yamaha Aerox 155

₹ 1.48 - 1.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha FZ-FI V3

Yamaha FZ-FI V3

₹ 1.17 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha FZ-X

Yamaha FZ-X

₹ 1.36 - 1.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

यामाहा की साल-दर-साल (YoY) की बिक्री तुलना

नवंबर 2024 में यामाहा की बिक्री 55,781 यूनिट पर पहुंची, जो पिछले साल की 60,212 यूनिट की तुलना में 7.36% कम है। जहां कुछ मॉडलों ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं अन्य ने चुनौतियों का सामना किया।

RayZR स्कूटर: 14,428 यूनिट के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और 26.54% की सालाना वृद्धि हासिल की।

MT15: 9,894 यूनिट की बिक्री के साथ 8.25% की बढ़त हासिल की।लेकिन, कुछ मॉडलों को गिरावट का सामना करना पड़ा।

FZ सीरीज: 14,406 यूनिट की बिक्री के साथ 11.25% की गिरावट दर्ज की।

Fascino स्कूटर: 7,921 यूनिट की बिक्री के साथ 7.52% कम है।

R15 मोटरसाइकिल: 36.96% की गिरावट के साथ इसकी सिर्फ 7,105 यूनिट बिकीं।

Aerox: 43.95% की गिरावट के साथ इसकी 2,019 यूनिट्स की बिक्री हुई।

R3 और MT03: दोनों ने मिलकर केवल 8 यूनिट का योगदान दिया।

यामाहा की माह-दर-माह (MoM) की बिक्री तुलना

अक्टूबर 2024 की तुलना में नवंबर में यामाहा की बिक्री में 25.97% की भारी गिरावट आई। अक्टूबर में 75,349 यूनिट की तुलना में नवंबर में सिर्फ 55,781 यूनिट बिकीं।

RayZR: 21.80% की गिरावट के साथ 14,428 यूनिट बिकी।

FZ सीरीज: 19.40% की गिरावट के साथ 14,406 यूनिट बिकी।

MT15: 26.19% की गिरावट के साथ 9,894 यूनिट बिकी।

Fascino और Aerox: इन दोनों मॉडलों की बिक्री में क्रमशः 30.08% और 28.56% की गिरावट आई।

R15 की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। इसकी बिक्री में 37.94% की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी सिर्फ 7,105 यूनिट बिकी।

R3 और MT03: इसकी बिक्री केवल 8 यूनिट पर सिमट गई, जो पिछले महीने से 46.67% कम है।

ये भी पढ़ें:मारुति छोड़ इस कंपनी की CNG कारों पर टूटे लोग, अकेले इस SUV ने लूटी 68% मार्केट

बिक्री में गिरावट के पीछे कारण

नवंबर में त्योहारों के बाद की डिमांड में कमी एक सामान्य बात है, लेकिन यह यामाहा के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय भी दर्शाती है। इसके बावजूद RayZR और MT15 जैसे मॉडल पॉजिटिव बिक्री हासिल कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।