
यामाहा के इस स्कूटर पर ताबड़तोड़ टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; जानिए दूसरे मॉडलों का हाल
भारतीय ग्राहकों के बीच यामाहा के टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो यामाहा RayZR ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
भारतीय ग्राहकों के बीच यामाहा के टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो यामाहा RayZR ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। यामाहा RayZR को बीते महीने कुल 22,738 नए ग्राहक मिले। इस दौरान यामाहा RayZR की बिक्री में 23.23 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अक्टूबर, 2024 में यह आंकड़ा 18,451 यूनिट था। इस बिक्री के दम पर यामाहा RayZR का मार्केट शेयर अकेले 33.25 पर्सेंट रहा। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

30% से ज्यादा घट गई यामाहा R 15 की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यामाहा एफजेड रही। यामाहा एफजेड ने इस दौरान 9.09 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 16,250 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इसलिए समय यामाहा एमटी 15 रही। यामाहा एमटी 15 ने इस दौरान 1.73 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,173 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा R 15 रही। यामाहा R 15 ने इस दौरान 30.57 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 7,949 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
सिर्फ 15 यूनिट बिकी यामाहा R3 / MT03
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर यामाहा फेसिनो रहा। यामाहा फेसिनो ने इस दौरान 52.68 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,361 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा एयरोक्स रहा। यामाहा एयरोक्स ने इस दौरान 2.23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,889 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा R3 / MT03 रही। इस मोटरसाइकिल ने बीते महीने 37.50 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 15 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




