कंपनी ने चुपके से इस स्कूटर को कर दिया महंगा, खरीदने से पहले यहां देख लें नई प्राइस लिस्ट

Apr 04, 2026 02:27 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

यामाहा ने भारतीय बाजार के लिए अपने RayZR स्कूटर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस स्कूटर के दो मॉडल RayZR 125 Fi Hybrid और RayZR 125 Street Rally Fi Hybrid आते हैं। अब इन दोनों को खरीदना महंगा हो गया है।

कंपनी ने चुपके से इस स्कूटर को कर दिया महंगा, खरीदने से पहले यहां देख लें नई प्राइस लिस्ट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

यामाहा ने भारतीय बाजार के लिए अपने RayZR स्कूटर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस स्कूटर के दो मॉडल RayZR 125 Fi Hybrid और RayZR 125 Street Rally Fi Hybrid आते हैं। अब इन दोनों को खरीदना महंगा हो गया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत और इनपुट के साथ लॉजिस्टिक्स की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए की गई है। हालांकि, ये बढ़ोतरी काफी मामूली है। अब ग्राहकों को इन स्कूटर के सभी वैरिएंट पर 660 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। चलिए इन सभी की नई कीमतों को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
यामाहा RayZR की नई और पुरानी कीमतें
मॉडलवैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर
RayZR 125 Fi HybridDrumRs. 74,300Rs. 74,960Rs. 660
Disc STDRs. 80,900Rs. 81,560Rs. 660
Disc DLXRs. 81,800Rs. 82,460Rs. 660
RayZR 125 Street Rally Fi HybridN/ARs. 86,900Rs. 87,560Rs. 660

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha RayZR 125

Yamaha RayZR 125

₹ 73,430 - 85,974

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha Fascino 125

Yamaha Fascino 125

₹ 80,750 - 1.03 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कंपनी ने कीमत में मामूली बदलाव के अलावा, RayZR 125 लाइनअप में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों मॉडल में वही 125cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 8bhp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क देता है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। पेट्रोल इंजन स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है, जिसका इस्तेमाल ऑनबोर्ड बैटरी को चार्ज करने के लिए किया जाता है।

हाइब्रिड सेटअप एक एडवांस्ड पावर असिस्ट सिस्टम के जरिए काम करता है, जो लगातार ज्यादा टॉर्क देने के लिए बैटरी पैक से पावर लेता है। इन दोनों मॉडल के बीच मुख्य अंतर उनकी स्टाइलिंग में है। RayZR 125 Street Rally का लुक ज्यादा रग्ड है, जिसमें हैंडगार्ड, फ्लाईस्क्रीन और एक अनोखा DRL सेटअप दिया गया है।

इस मॉडल का डिजाइन एडवेंचर-थीम पर आधारित है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ब्लॉक-पैटर्न वाले टायर भी मिलते हैं। दूसरी तरफ, RayZR 125 Fi Hybrid एक स्ट्रीट-फोकस्ड स्कूटर है, जिसकी स्टाइलिंग काफी साफ-सुथरी है। इससे जुड़ी एक और खबर यह है कि यामाहा ने Aerox 155 और Yamaha FZ लाइनअप की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है।

इस स्कूटर में 12-इंच के आगे और 10-इंच के पीछे के पहिए दिए हैं, जिन पर 90/90 आगे और 110/90 पीछे के ट्यूबलेस टायर लगे हैं। सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे यूनिट स्विंगआर्म है। ब्रेकिंग पावर आगे 190 mm डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक से मिलती है। दोनों स्कूटर में कई तरह के कनेक्टिविटी फीचर्स (Y-Connect) और एक USB चार्जिंग पोर्ट है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।