Hindi Newsऑटो न्यूज़Yamaha R3 and MT-03 discontinued in India, check all details
भारत से उठ गया इन 2 बाइक्स का बोरिया-बिस्तर! डीलरों के पास भी स्टॉक खत्म; कंपनी ने कर दी विदाई

भारत से उठ गया इन 2 बाइक्स का बोरिया-बिस्तर! डीलरों के पास भी स्टॉक खत्म; कंपनी ने कर दी विदाई

संक्षेप:

यामाहा R3 (Yamaha R3) और MT-03 का भारत से बोरिया-बिस्तर उठ गया है। कंपनी ने इसे अब बंद कर दिया है। अब ये बाइक्स डीलरशिप पर भी नहीं मिलेंगी। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि कंपनी ने इसको क्यों बंद किया 

Dec 14, 2025 10:39 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

यामाहा (Yamaha) के फैंस के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक हो सकती है। जी हां, क्योंकि यामाहा इंडिया (Yamaha India) ने चुपचाप अपनी दो पॉपुलर मिडिलवेट बाइक्स YZF-R3 और MT-03 को भारत में बंद कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों मोटरसाइकिलों का इंपोर्ट बंद कर दिया है और देशभर की यामाहा (Yamaha) डीलरशिप्स पर अब इनका जीरो स्टॉक बताया जा रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:2026 में मारुति लॉन्च करेगी ये 4 धांसू कार, जनवरी में आएगा पहला मॉडल

क्यों बंद हुई यामाहा R3 और MT-03?

यामाहा R3 (Yamaha R3) और MT-03 को भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर लॉन्च किया गया था। यही वजह थी कि इनकी कीमत काफी ज्यादा रखी गई। यामाहा R3 की कीमत 4.65 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये और यामाहा MT-03 की कीमत 4.60 लाख (एक्स-शोरूम) है।

बंद होने का बड़ा कारण?

इन बाइक्स के बंद होने के कारण की बात करें तो ज्यादा कीमत के चलते इन बाइक्स की बिक्री सीमित रही और यामाहा (Yamaha) को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके अलावा भारी डिस्काउंट के बाद भी किस्मत नहीं बदली। इस साल की शुरुआत में यामाहा (Yamaha) ने इन बाइक्स को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए 1.10 लाख की बड़ी कीमत कटौती की थी। इसके बाद GST बदलाव के चलते 20,000 की अतिरिक्त कमी भी की गई। इसके बावजूद बिक्री में खास सुधार नहीं हो पाया और आखिरकार कंपनी को इन्हें बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

यामाहा का लाइनअप?

फिलहाल, भारत में यामाहा (Yamaha) के पास परफॉर्मेंस सेगमेंट में कुछ मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें यामाहा R15, यामाहा MT-15, यामाहा XSR 155 (हाल ही में लॉन्च) जैसे मॉडल हैं। मिडिलवेट सेगमेंट में यामाहा (Yamaha) का फिलहाल कोई भी मॉडल बिक्री के लिए मौजूद नहीं है।

क्या वापस आएंगी नई R3 और MT-03?

अच्छी खबर यह है कि यामाहा (Yamaha) ने उम्मीद की एक किरण जरूर छोड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई जेनरेशन यामाहा R3 और MT-03 को भारत में 2026 के मिड तक लॉन्च किया जा सकता है। नई R3 में पहले से ज्यादा फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:2026 में मारुति लॉन्च करेगी ये 4 धांसू कार, जनवरी में आएगा पहला मॉडल

यामाहा फैन्स को करना होगा इंतजार

फिलहाल, जो राइडर्स यामाहा (Yamaha) की मिडिलवेट स्पोर्ट्स या नेकेड बाइक का इंतजार कर रहे थे, उन्हें थोड़ा और सब्र रखना होगा। अगर कंपनी नई R3 और MT-03 को लोकल असेंबली या बेहतर कीमत के साथ लाती है, तो ये बाइक्स भारतीय बाजार में मजबूत वापसी कर सकती हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।