Hindi Newsऑटो न्यूज़yamaha r15 series special price savings of rs 5000 anniversary initiative
70 साल पूरे होने का जश्न! एक झटके में हजारों रुपये सस्ती हो गई यामाहा की ये बाइक, जानिए नई कीमत

70 साल पूरे होने का जश्न! एक झटके में हजारों रुपये सस्ती हो गई यामाहा की ये बाइक, जानिए नई कीमत

संक्षेप:

इंडिया यामाहा मोटर ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 सीरीज पर 5,000 रुपये तक की खास बचत का ऐलान किया है।

Jan 05, 2026 01:10 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यामाहा मोटर के 70 साल पूरे होने के जश्न को आगे बढ़ाते हुए इंडिया यामाहा मोटर (India Yamaha Motor) ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 सीरीज पर 5,000 रुपये तक की खास बचत का ऐलान किया है। यह ऑफर 5 जनवरी से लागू हो चुका है। इस एनिवर्सरी ऑफर के बाद Yamaha R15 की शुरुआती कीमत अब 1,50,700 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है। यामाहा का कहना है कि इस पहल का मकसद ज्यादा से ज्यादा बाइक लवर्स तक अपनी आइकॉनिक स्पोर्ट्स बाइक को पहुंचाना है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

10 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पूरा

यामाहा R15 ने भारतीय बाजार में एंट्री के बाद से ही एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल सेगमेंट की तस्वीर बदल दी है। खासतौर पर युवाओं के बीच यह बाइक अपनी रेसिंग से इंस्पायर्ड डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की राइडिंग में मिलने वाले आराम के लिए काफी पॉपुलर रही है। बता दें कि भारत में इस बाइक की अब तक 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स का प्रोडक्शन हो चुका है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha R15 V4

Yamaha R15 V4

₹ 1.69 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT 15 Version 2.0

Yamaha MT 15 Version 2.0

₹ 1.55 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha R15S

Yamaha R15S

₹ 1.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha FZ-S Fi Hybrid

Yamaha FZ-S Fi Hybrid

₹ 1.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 160 Duke

KTM 160 Duke

₹ 1.71 - 1.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दमदार है पावरट्रेन

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो यामाहा R15 में कंपनी का भरोसेमंद 155cc लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसमें यामाहा की खास DiASil सिलेंडर टेक्नोलॉजी और मजबूत Deltabox फ्रेम मिलता है, जो बेहतरीन स्टेबिलिटी और हैंडलिंग देता है। फीचर्स के मामले में भी R15 अपने सेगमेंट में आगे है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, असिस्ट और स्लिपर क्लच, चुनिंदा वेरिएंट्स में क्विक शिफ्टर, अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सस्पेंशन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक सच्ची स्पोर्ट्स बाइक का अनुभव देते हैं।

जान लीजिए नई कीमत

कीमतों की बात करें तो यामाहा R15 S की एक्स-शोरूम कीमत 1,50,700 रुपये, Yamaha R15 V4 की 1,66,200 रुपये और टॉप वैरिएंट की 1,81,100 रुपये रखी गई है। ट्रैक-इंस्पायर्ड डिजाइन और दमदार रेसिंग डीएनए के साथ R15 आज भी भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्ट्स बाइक्स में शामिल है। एनिवर्सरी ऑफर के चलते यह उन युवाओं के लिए और भी अट्रैक्टिव हो गई है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।