Yamaha ने दिया तगड़ा झटका, 4900 रुपये महंगी हुईं कंपनी की ये बाइक, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत
यामाहा ने अपनी पॉप्युलर R15 लाइनअप की बाइक्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। R15 सीरीज की बाइक्स के लिए आपको 4,900 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। कीमतों में बढ़ोतरी R15S, R15 V4 और टॉप-एंड R15M सहित सभी वेरिएंट्स के लिए एक जैसी है।

यामाहा मोटर इंडिया ने बायर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पॉप्युलर R15 लाइनअप की बाइक्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। R15 सीरीज की बाइक्स के लिए आपको 4,900 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। कीमतों में बढ़ोतरी R15S, R15 V4 और टॉप-एंड R15M सहित सभी वेरिएंट्स के लिए एक जैसी है। प्राइसिंग में इस अपडेट के साथ R15 रेंज की शुरुआती कीमत अब 1.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। वहीं, इस प्राइस हाइक के साथ R15M की कीमत बढ़ कर 1.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।






सबसे पॉप्युलर एंट्री-लेवल स्पोर्ट्सबाइक्स में से एक
यामाहा R15 लंबे समय से भारत में सबसे पॉप्युलर एंट्री-लेवल स्पोर्ट्सबाइक्स में से एक रही है। यह अपने शानदार स्टाइल, रिफाइन्ड इंजन और ढेर सारे बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती है। कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद, बाइक लवर्स और यंग बायर्स के बीच इसकी पकड़ अभी भी काफी मजबूत है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha XSR 155
₹ 1.5 - 1.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha R15 V4
₹ 1.69 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha Aerox 155
₹ 1.38 - 1.53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑप्शनल क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स
R15 V4 से शुरू करें तो इसमें ज्यादा अडवांस्ड हार्डवेयर और फीचर्स मिलते हैं। वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत अब 1.71 लाख रुपये से 1.76 लाख रुपये के बीच हो गई है। पहले की कीमत की तुलना में इसमें 4,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। V4 वेरिएंट में अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और कुछ सेलेक्टेड ट्रिम्स पर ऑप्शनल क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसकी परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाते हैं।
सबसे टॉप पर R15M मॉडल
सबसे टॉप पर R15M मॉडल है। इसकी कीमत अब 1.86 लाख रुपये से लेकर 1.96 लाख रुपये तक है। इस प्रीमियम वर्जन में कलर TFT डिस्प्ले, स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर और यामाहा की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल्स की तरह R1 से इंस्पायर्ड एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग जैसे अडिशनल फीचर दिए गए हैं।
155 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन
यामाहा R15 लाइनअप में पहले की तरह ही 155 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 18.4 हॉर्सपावर और 14.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कोर चेसिस, ब्रेकिंग सिस्टम और ओवरऑल परफॉर्मेंस की खूबिया सभी वेरिएंट में एक जैसी हैं। बाइक की प्राइस हाइक से शायद इसकी सेल पर थोड़ा असर पड़े, लेकिन यामाहा R15 अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन स्पोर्ट्सबाइक के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है, जो परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन है।
XSR 155 भी हुई महंगी
यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी छोटी साइज की मॉडर्न-रेट्रो रोडस्टर, XSR 155 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। एंट्री-लेवल मेटैलिक ब्लू को छोड़कर मोटरसाइकिल के सभी कलर वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये बढ़ गई है और नई कीमतें इसी महीने से लागू हो गई हैं। प्रोडक्शन और लॉजिस्टिक कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण कीमतें महंगी हुई है। अब इसकी शुरुआकी कीमत 1,49,990 रुपये हो गई है।
(Photo: autocarindia)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


