ग्राहकों पर खूब चला इस स्पोर्टी स्कूटर का जादू, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; दूसरे 8 मॉडल छूटे पीछे
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर यामाहा RayZR ने जीत लिया है। बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में यामाहा RayZR कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना।

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर यामाहा RayZR ने जीत लिया है। बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में यामाहा RayZR कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना। इस दौरान यामाहा RayZR ने 22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,298 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री दर्ज की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 14,183 यूनिट्स था। यामाहा RayZR की इस बादशाहत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में इसका कोई मुकाबला नहीं है। आइए जानते हैं पिछले महीने यामाहा के अलग-अलग मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
यामाहा FZ का जलवा बरकरार
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यामाहा की पॉपुलर बाइक FZ रही। यामाहा FZ ने इस दौरान करीब 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,729 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा फैसिनो स्कूटर रहा। फैसिनो ने इस दौरान करीब 84 पर्सेंट की भारी सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,430 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री दर्ज की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Yamaha RayZR 125
₹ 74,960 - 87,560
Hero Destini 125
₹ 80,450 - 91,700
Yamaha R3 2025
₹ 4.8 लाख से शुरू
Yamaha R15 V4
₹ 1.71 - 1.96 लाख
Yamaha R3
₹ 3.39 लाख
Yamaha FZ X Hybrid
₹ 1.5 लाख
यामाहा R15 की दमदार परफॉर्मेंस
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर यामाहा की धांसू स्पोर्ट्स बाइक R15 रही। यामाहा R15 ने इस दौरान करीब 85 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,066 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा XSR रही। यामाहा XSR ने इस दौरान कुल 6,914 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की।
छठे नंबर पर रही यामाहा MT15
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर यामाहा MT15 रही। यामाहा MT15 ने इस दौरान करीब 4 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 6,741 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा का मैक्सी-स्कूटर एयरोक्स रहा। एयरोक्स ने करीब 15 पर्सेंट की सालाना बढ़त के साथ कुल 1,708 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।
R3 / MT03 का नहीं खुला खाता
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर कंपनी यामाहा EC06 रहा। यामाहा EC06 ने इस दौरान कुल 102 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी थी। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में आखिरी पोजिशन यानी नौवें नंबर पर रहने वाली यामाहा R3 / MT03 का इस महीने खाता भी नहीं खुला।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


