Hindi Newsऑटो न्यूज़yamaha has trademarked the name yzf-r2 in india
यामाहा की नई 200cc स्पोर्ट्स बाइक पर काम शुरू? YZF-R2 ट्रेडमार्क से बढ़ी हलचल

यामाहा की नई 200cc स्पोर्ट्स बाइक पर काम शुरू? YZF-R2 ट्रेडमार्क से बढ़ी हलचल

संक्षेप:

यामाहा ने भारत में ‘YZF-R2’ नाम को ट्रेडमार्क करा लिया है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी एक नई 200cc सुपरसपोर्ट बाइक पर काम कर रही है। यह अपकमिंग बाइक यामाहा R15 से ज्यादा पावरफुल होगी।

Dec 13, 2025 10:07 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यामाहा ने भारत में ‘YZF-R2’ नाम को ट्रेडमार्क करा लिया है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी एक नई 200cc सुपरसपोर्ट बाइक पर काम कर रही है। यह अपकमिंग बाइक यामाहा R15 से ज्यादा पावरफुल होगी और सीधे तौर पर KTM RC200 और Hero Karizma XMR को टक्कर दे सकती है। फिलहाल यामाहा के पोर्टफोलियो में R15 और R3 के बीच कोई मॉडल नहीं है। ऐसे में R2 उस खाली जगह को भरने का काम कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन

इंजन की बात करें तो यामाहा YZF-R2 में R15 के 155cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन का ही बड़ा वर्जन देखने को मिल सकता है। मौजूदा R15 में यह इंजन 18.1bhp की पावर और 14.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि 200cc अवतार में इसके करीब 24.6bhp की पावर और 19Nm टॉर्क देने की उम्मीद है। न्यूज वेबसाइट bikewale में छपी एक खबर के अनुसार, परफॉर्मेंस के मामले में यह बाइक मौजूदा 150-160cc सेगमेंट से एक कदम ऊपर होगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Ninja ZX-10R

Kawasaki Ninja ZX-10R

₹ 20.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ducati Streetfighter V2

Ducati Streetfighter V2

₹ 17.5 - 19.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW R 1300 R

BMW R 1300 R

₹ 17 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Z H2

Kawasaki Z H2

₹ 23.48 - 27.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW S 1000 R

BMW S 1000 R

₹ 21.27 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इतनी हो सकती है कीमत

कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि यामाहा R15 को हटाकर R2 ला सकती है। हालांकि, R15 पहले से ही काफी सफल बाइक है। ऐसे में कंपनी इसे ज्यादा महंगे मॉडल से रिप्लेस करना शायद नहीं चाहेगी। लॉन्च टाइमलाइन को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि यामाहा YZF-R2 भारत में फेस्टिव सीजन 2026 या फिर 2027 की शुरुआत में दस्तक दे सकती है। कीमत की बात करें तो इसका एक्स-शोरूम प्राइस करीब 2.10 लाख से 2.20 लाख रुपये के बीच रखा जा सकता है।

(फोटो क्रेडिट- bikewale)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।