Yamaha लाया अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक, डाल सकेंगे E20 सेल लेकर E85 पेट्रोल
यामाहा की पहली फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली बाइक आ गई है। यह E20 से लेकर E85 तक एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर चल सकती है। बाइक में 149cc, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।

यामाहा ने भी इंडियन मार्केट में अपनी फ्लेक्स फ्यूल बाइक को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Yamaha FZ Blue Flex है। यह कंपनी की पहली फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel) मोटरसाइकिल है, जो E20 से लेकर E85 तक एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर चल सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी है। बाइक मेटैलिक ब्लैक कलर में आती है। इसके इंनज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यामाहा से पहले सुजुकी ने अपनी Gixxer SF 250 के फ्लेक्स फ्यूल और Hero MotoCorp ने अपनी Splendor और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल की मार्केट में एंट्री करा दी है। आइए जानते हैं कि यामाहा की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक में क्या कुछ है खास।
149cc इंजन, लेकिन कम पावर
नई यामाहा FZ ब्लू फ्लेक्स में वही 149cc, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो स्टैंडर्ड FZ में मिलता है। हालांकि, इसे इस तरह अपडेट किया गया है कि यह E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल पर आसानी से चल सके। इस इंजन की मैक्सिमम पावर 11.7 hp (7,250 rpm) और 12.8 Nm टॉर्क (6,000 rpm) है। यह स्टैंडर्ड FZ के मुकाबले 0.7 hp कम पावर और 0.5 Nm कम टॉर्क पैदा करता है। फ्लेक्स-फ्यूल इंजन्स में ऐसा होना नॉर्मल है क्योंकि एथेनॉल की एनर्जी डेंसिटी नॉर्मल पेट्रोल से थोड़ी कम होती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Yamaha FZ-FI V3
₹ 1.08 लाख
Hero Xtreme 125R
₹ 91,500 - 1.08 लाख
TVS Apache RTR 160 4V
₹ 1.19 - 1.37 लाख
TVS Apache RTR 160
₹ 1.12 - 1.27 लाख
Hero Xtreme 160R
₹ 1.05 लाख
TVS Apache RTR 180
₹ 1.25 - 1.28 लाख
डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं
नई FZ ब्लू फ्लेक्स का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा FZ जैसा ही है। इसमें वही LED हेडलाइट दी गई है, जो पिछले साल लॉन्च हुई FZ Rave में देखने को मिली थी। इसके अलावा फ्यूल टैंक, फॉक्स एयर वेंट्स और सिंगल-पीस सीट भी पहले जैसे ही हैं। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और सिंगल-चैनल ABS भी पहले की तरह मिलता है। इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके ग्राउंड क्लीयरेंस में किया गया है। FZ ब्लू फ्लेक्स का ग्राउंड क्लीयरेंस 135 मिमी है, जबकि अन्य FZ वेरिएंट्स में यह 165 मिमी मिलता है। इसके अलावा बाइक का कर्ब वेट 139 किलोग्राम है, जो FZ Rave के मुकाबले 3 किलोग्राम ज्यादा है।
कीमत और उपलब्धता
FZ ब्लू फ्लेक्स को फिलहाल मेटैलिक ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी है। यह कीमत यामाहा की FZ सीरीज के कुल नौ मॉडलों के बीच के प्राइस सेगमेंट में आती है। शुरुआत में इस बाइक की सेल कंपनी के ब्लू स्क्वेयर प्रीमियम डीलरशिप्स के जरिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में की जाएगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


