
हीरो और TVS की नींद उड़ाने आई ये धाकड़ बाइक, सिर्फ ₹1.17 लाख में हुई लॉन्चिंग; माइलेज, लुक और फीचर्स ने सबको चौंकाया
यामाहा (Yamaha) FZ-रेव लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें दमदार स्टाइल और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
भारत में यामाहा (Yamaha) ने अपनी नई बाइक FZ-RAVE लॉन्च कर दी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.17 लाख (दिल्ली) रखी गई है। यह बाइक FZ सीरीज का नया चेहरा है, जो अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी, कम्फर्टेबल और सिटी राइडिंग के लिए एकदम फिट बन गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha FZS-FI V3
₹ 1.13 - 1.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZS FI V4
₹ 1.31 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZ-X
₹ 1.38 - 1.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar NS160
₹ 1.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar N160
₹ 1.13 - 1.26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डिजाइन – सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव
नई FZ-RAVE को देखकर साफ पता चलता है कि यामाहा (Yamaha) ने इसे खासतौर पर युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें फुल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और पोजीशन लाइट मिलता है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक पर दिए गए वेंट्स इसे बोल्ड लुक देते हैं और कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट डिजाइन बाइक के रियर पार्ट को क्लीन और मॉडर्न बनाता है। सिंगल-पीस सीट और स्लीक टेल लैंप इसे एक प्रैक्टिकल-स्पोर्टी बाइक का लुक देते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
FZ-RAVE में यामाहा (Yamaha) का भरोसेमंद 149cc, एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 12.2 bhp की पावर जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन स्मूद एक्सेलेरेशन और बेहतर मिड-रेंज के लिए ट्यून किया गया है, यानी डेली की सिटी राइड में यह न तो ज्यादा नॉइज करता है, न ज्यादा झंझट करता है।
बाइक का कर्ब वेट सिर्फ 136 किलो है, जिससे यह ट्रैफिक में भी काफी लाइट और रेस्पॉन्सिव महसूस होती है। इसमें 17-इंच का व्हील्स और 13-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो सिटी के साथ-साथ वीकेंड राइड्स के लिए भी परफेक्ट है।
सेफ्टी और फीचर्स
यामाहा (Yamaha) ने इस बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ सिंगल-चैनल ABS दिया है, जो खराब सड़कों या अचानक ब्रेकिंग में बेहतर कंट्रोल देता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले सिंपल और क्लासिक है, जो FZ सीरीज की रेट्रो अपील को बनाए रखता है।
कलर ऑप्शन और वैरिएंट्स
नई FZ-RAVE दो कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसमें मैट टाइटन (Matte Titan) और मेटालिक ब्लैक (Metallic Black) जैसे ऑप्शन मिलते हैं। दोनों ही शेड्स इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


