Hindi Newsऑटो न्यूज़Yamaha Ends Bike Production In Pakistan
पाकिस्तान से यामाहा ने उठाया अपना बोरिया-बिस्तर, सोशल मीडिया पर बताई प्रोडक्शन बंद करने की वजह

पाकिस्तान से यामाहा ने उठाया अपना बोरिया-बिस्तर, सोशल मीडिया पर बताई प्रोडक्शन बंद करने की वजह

संक्षेप:

भारतीय बाजार में शान से अपने टू-व्हीलर्स बेचने वाली कंपनी यामाहा ने पाकिस्तान से अपनी दुकान समेटने का एलान कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी शेयर की। कंपनी ने बताया कि वो हम अपनी मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन पाकिस्तान में बंद कर रहे हैं।

Thu, 11 Sep 2025 02:20 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ग्लोबल मार्केट में भारत ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक ऐसा मार्केट है जहां हर कंपनी एंट्री करने को बेताव है। हाल ही में टेस्ला और विनफास्ट जैसी कंपनियों का आना इसका बड़ा उदाहरण भी है। दूसरी तरफ, हमेरा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए सब कुछ उल्टा चल रहा है। दरअसल, भारतीय बाजार में शान से अपने टू-व्हीलर्स बेचने वाली कंपनी यामाहा ने पाकिस्तान से अपनी दुकान समेटने का एलान कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी शेयर की। कंपनी ने बताया कि वो हम अपनी मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन पाकिस्तान में बंद कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यामाहा ने फेसबुक पर शेयर की प्रेस रिलीज

कंपनी ने फेसबुक पर 'Discontinuation of Motorcycle manufacturing' नाम की प्रेस रिलीज शेयर की है। उसने लिखा कि पाकिस्तान में सभी यामाहा मोटरसाइकिल यूजर्स के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। हमारी बिजनेस पॉलिसी में बदलाव के कारण, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हम मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन बंद कर रहे हैं। सालों से आपके समर्थन और निष्ठा के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं।

ये भी पढ़ें:2 महीने से ग्राहकों को तसरने वाली इस कार को GST ने कर दिया ₹2.67 लाख सस्ता

कंपनी ने आगे लिखा कि भविष्य में यामाहा की पॉलिसी के अनुसार, हम आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक के साथ YMPK-अधिकृत डीलर्स के माध्यम से स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई करेंगे। हम मौजूदा वारंटी योजना के अनुसार सर्विस और ग्राहक सहायता प्रदान करने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। किसी भी पूछताछ के लिए, कृपया हमारी आधिकारिक वेबसाइट देखें या ईमेल/वॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:₹5.25 लाख की इस कार को GST ने कर दिया बहुत सस्ता, कीमत घटकर बस इतनी रह गई

हम आपके मोटरसाइकिल अनुभव का समर्थन करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते रहेंगे। हम आखिर तक ईमानदारी से आपकी सर्विस करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक बार फिर हम आपके निरंतर समर्थन के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहते हैं। कंपनी ने प्रेस रिलीज में अपनी ई-मेल आईडी और एक वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट भी शेयर किया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।