Xiaomi की कार ने दिखाया दम, पीछे छूटी ऑडी की RS Q8, हैरान कर देगी टॉप-स्पीड

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

शाओमी की ईवी YU7 GT को 'Fastest SUV At Nurburgring' का खिताब मिला है। रेस में शाओमी की ईस ईवी ने Audi RS Q8 को पीछे छोड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया।

Xiaomi की कार ने दिखाया दम, पीछे छूटी ऑडी की RS Q8, हैरान कर देगी टॉप-स्पीड

शाओमी ने ऑडी को पछाड़ दिया है। शाओमी की ईवी YU7 GT को 'Fastest SUV At Nurburgring' का खिताब मिला है। रेस में शाओमी की ईस ईवी ने Audi RS Q8 को पीछे छोड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया। YU7 GT को Nurburgring लैप पूरा करने में 7:34.93 सेकेंड लगे। पिछली बार ऑडी ने Nurburgring लैप को 7:36.698 सेकेंड में पूरा करके इस टाइटल को हासिल किया था। पोर्श केयेन टर्बो जीटी भी पीछे रही, जिससे शाओमी YU7 GT नामी जर्मन सर्किट में हाई-परफॉर्मेंस वाली एसयूवी के लिए नया बेंचमार्क बन गई।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

शाओमी के चीफ टेस्ट ड्राइवर ने बनाया रिकॉर्ड

रिकॉर्ड बनाने वाला यह लैप शाओमी के चीफ टेस्ट ड्राइवर रेन जूकान ने पूरा किया। दिलचस्प बात यह है कि यह किसी चीनी ड्राइवर का ऑफिशियली रिकॉर्ड किया गया पहला Nurburgring लैप टाइम भी बताया जा रहा है। कंपनी ने Xiaomi YU7 GT के ऑफिशियल अनवील से कुछ ही दिन पहले इस उपलब्धि का खुलासा किया, जिससे अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Photo: NDTV AutoMate

300 kmph की मैक्सिमम स्पीड

YU7 GT में ड्यूल-मोटर ऑल-वील-ड्राइव सेटअप होने की उम्मीद है, जो लगभग 990 hp की ताकत जेनरेट करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह SUV लगभग 300 kmph की मैक्सिमम स्पीड तक पहुंच सकती है। Nurburgring ट्रैक के फुटेज में कथित तौर पर इलेक्ट्रिक SUV को ट्रैक के लंबे सीधे हिस्से पर लगभग 299 kmph की स्पीड तक पहुंचते हुए दिखाया गया है।

101.7 kWh का बैटरी पैक

YU7 GT को पावर देने के लिए 101.7 kWh का बैटरी पैक का यूज किया जा सकता है। शाओमी का दावा है कि CLTC टेस्टिंग साइकिल में यह SUV 705 km तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है। हालांकि, रियर नंबर्स कम होने की उम्मीद है, फिर भी लगभग 1,000 hp की ताकत वाली परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक SUV के लिए क्लेम्ड नंबर्स काफी इंप्रेसिव हैं।

YU7 GT में ट्रैक-फोकस्ड कई बदलाव

Nurburgring ट्रैक पर टेस्टिंग के लिए यूज की गई YU7 GT में ट्रैक-फोकस्ड कई बदलाव भी किए गए थे। ट्रैक के वीडियो में फुल रोल केज सेटअप और पीछे की सीट्स की गैर-मौजूदगी दिखाई गई, जिससे वजन कम करने और चेसिस की मजबूती बढ़ाने में मदद मिली। शाओमी ने कन्फर्म किया है कि SUV में ऑप्शनल ट्रैक पैकेज दिया गया है। हालांकि, इसकी पूरी जानकारी ऑफिशियल लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

Nurburgring ट्रैक पर Xiaomi का यह पहला शानदार प्रदर्शन नहीं है। Xiaomi SU7 Ultra सेडान ने इससे पहले 7:04.95 का लैप टाइम दर्ज किया था, जबकि प्री-प्रोडक्शन प्रोटोटाइप ने इससे भी तेज 6:22.09 का समय निकाला था।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।